पटना सिटी में शहरी विकास योजना के तहत 91 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन

  शहरी विकास योजना के तहत 91 लाख की योजनाओं का किया उदघाटन- शिलान्यास 

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के कार्य हेतु 91 लाख के ऊपर की राशि आवंटन की गई शहरी विकास योजना के तहत वहीं पथ निर्माण मंत्री बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने उद्घाटन किया। नो योजनाओं को चालू करने हेतु लाखों रुपए की राशि की आवंटन किया गया है। वहीं बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने पथ निर्माण मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र की विकास के लिए इन्होंने जो सहयोग दिया है उन्हें भूरी भूरी प्रशंसा करते हैं और इन्हें आशीर्वाद देते हैं। वहीं नंदकिशोर यादव ने कहा कि इन योजनाओं से पटना साहिब के जनता को काफी फायदा पहुंचने वाला है विकास की रफ्तार है चौमुखी विकास किया जा रहा है।

DIARCH Group 22Scope News

कार्यों का समय पर निष्पादन और क्षेत्र का चहुंमुखी विकास है हमारी प्राथमिकता – नितिन नवीन

वहीं बिहार सरकार के पत्र निर्माण मंत्री नितिन नवीन कहा कि अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि समय सीमा पर सभी कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करे। मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि क्योंकि यह हमारा उद्देश्य रहा है कि चारों तरफ विकास होनी चाहिए। उसी क्रम में पटना साहिब की जनता को सुविधा को देखते हुए तमाम जगह इस तरह के कार्य किया जा रहे हैं।

कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय नेता और वार्ड पार्षद उपस्थित थे

कार्यक्रम में काफी संख्या में भाजपा के स्थानीय नेता, वार्ड पार्षद और पूर्व पार्षद ने भी अपने विचार प्रकट किया। वहीं वार्ड पार्षद स्थानीय बालाजी ने कहा कि विकास से स्थानीय जनता को फायदा पहुंचेगा। बिहार प्रदेश कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष नरेश कुशवाहा ने भी कहा कि इस क्षेत्र में विकास होने से तमाम लोगों को फायदा पहुंचा है। मैं मंत्री एवं अपने गार्जियन अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का लख-लख बधाई देता हूं और उनका अभिनंदन करते हैं। वहीं भाजपा के यहां प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा भी अपना विचार रखें। इस क्षेत्र के पूर्व पार्षद लल्लू शर्मा, पूर्व पार्षद रामजी मेहता, संजय साह और भाजपा के दिलीप साहू ने इन नेताओं का स्वागत किया। वहीं अशोक मेहता ने गुलदस्ता भेंट किया। लोगों ने भी बिहार विधानसभा अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री का भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़े : झाझा विधानसभा क्षेत्र में 23 सितंबर को होगा NDA का भव्य सम्मेलन, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...