Patna Metro के परिचालन से पूर्व सभी सुरक्षा मानकों की हुई पड़ताल

Patna Metro Rail संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग ने मंगलवार को पटना मेट्रो डिपो, रॉलिंग स्टॉक तथा प्रायोरिटी कॉरिडोर के तीन स्टेशनों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रॉलिंग स्टॉक, स्टेशन सुविधाओं एवं डिपो की प्रत्येक बिंदु की गहन समीक्षा की और सुरक्षा, संरक्षा व परिचालन मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही पटना मेट्रो ने आम लोगों के लिए सुरक्षित, आधुनिक और विश्वसनीय परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में अपना एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है।

इसके उपरांत आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग सह Patna Metro Rail Corporation Limited (PMRCL) के प्रबंध निदेशक अभय कुमार सिंह, पीएमआरसीएल की अपर प्रबंध निदेशक सह नगर विकास एवं आवास विबाग की संयुक्त सचिव अभिलाषा शर्मा के साथ पीएमआरसीएल एवं डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

Goal 7 22Scope News

गर्ग ने स्पष्ट कहा- मेट्रो के संचालन में जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

बैठक में गर्ग ने स्पष्ट कहा कि मेट्रो के संचालन में जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेट्रो का संचालन शुरू करने के लिए सभी सुरक्षा व परिचालन प्रोटोकॉल का पूर्णत: पालन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि परियोजना के प्रत्येक चरण जैसे योजना, निर्माण, संचालन व अनुरक्षण में सुरक्षा को सर्वोपरि रखा जाएगा। गर्ग ने सभी हितधारकों के बीच संपूर्ण समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अपने निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान सुरक्षा, संचालन और अनुरक्षण से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रॉलिंग स्टॉक को 40 किमी प्रतिघंटा की रफ़्तार से चलाकर सभी मानकों की खुद जांच की।

यह भी पढ़े : विकास से सुशासन तक, नीतीश कुमार ही हैं बिहार की पहली पसंद…

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img