NIA Raid: वासेपुर समेत आठ राज्यों में ISIS नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 6 लाख नकद बरामद

NIA Raid Dhanbad: NIA ने विजयनगरम ISIS केस में वासेपुर समेत आठ राज्यों में छापेमारी कर 6 लाख नकद, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए।


NIA Raid धनबाद: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने मंगलवार को विजयनगरम ISIS केस के तहत देशभर में बड़ी कार्रवाई की। झारखंड सहित आठ राज्यों में एक साथ 16 ठिकानों पर छापेमारी की गई। झारखंड में छापा धनबाद के वासेपुर इलाके में शाहबाज अंसारी के घर पर मारा गया।

एनआइए टीम ने करीब 12 घंटे तक घर की तलाशी ली और पूछताछ की। तलाशी के दौरान टीम को 6 लाख रुपये नकद, कई डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और आपत्तिजनक सामग्री मिली। नकद बरामदगी के बाद नोट गिनने की मशीन भी मंगाई गई। शाहबाज अंसारी ने दावा किया कि यह रकम उनकी शादी के लिए रखी गई थी और उनका किसी आतंकी संगठन से संबंध नहीं है।


Key Highlights:

  • एनआइए ने विजयनगरम ISIS केस में देशभर में 16 ठिकानों पर छापेमारी की

  • झारखंड के धनबाद वासेपुर निवासी शाहबाज अंसारी के घर 12 घंटे सर्च

  • छापेमारी में 6 लाख नकद, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

  • सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को कट्टरपंथी बनाने व आईईडी से आतंक फैलाने की साजिश

  • आंध्र प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई, आठ राज्यों में छापा


NIA Raid: 

एनआइए अधिकारियों के मुताबिक, यह केस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिये युवाओं को कट्टरपंथी बनाने, उन्हें भर्ती करने और आईईडी के जरिए आतंक फैलाने की साजिश से जुड़ा है। जुलाई से इस मामले की जांच चल रही है और 27 अगस्त को आरिफ हुसैन उर्फ अबू तालिब की गिरफ्तारी के बाद छापेमारी तेज हुई।

NIA Raid :

इस अभियान में आंध्र प्रदेश पुलिस भी शामिल रही। कार्रवाई झारखंड के धनबाद के अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और दिल्ली में भी की गई। एनआइए का कहना है कि भारत में आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Ranchi-Alipurduar Puja Special Train: दुर्गापूजा पर यात्रियों को बड़ी राहत, 12...

दुर्गापूजा की भीड़ को देखते हुए रांची-अलीपुरद्वार साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। जानें रूट, समय और प्रमुख स्टेशनों की...

Jharkhand Weather: रांची सहित 11 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश,...

 झारखंड में 26 जून तक 997.3 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से सिर्फ 1% कम है। रांची सहित 11 जिलों में सामान्य से अधिक...

India International Water Week 2026: स्टार्टअप्स ने उठाए सवाल, कहा—सिर्फ स्टॉल...

 इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 को लेकर इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने स्टार्टअप्स के लिए वास्तविक कारोबारी और सरकारी अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।India...