नई दिल्ली : NIA Raid- देश के 8 राज्यों में एनआईए ने पीएफआई से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है.
एनआईए की टीम राज्यों की पुलिस और दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर छापेमारी कर रही है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न राज्यों से पीएफआई से जुड़े 170 से
ज्यादा सदस्यों को हिरासत में लिया है. पहले राउंड में एनआईए ने छापेमारी की थी.
जांच एजेंसियों ने अलग-अलग जगहों से पीएफआई के कई मेंबर्स को गिरफ्तार किया है.
जबकि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.
दिल्ली से 30 लोगों की गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस ने करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पीएफआई के खिलाफ दिल्ली, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र समेत
कई राज्यों में एक साथ एक्शन हुआ है. दिल्ली के शाहीनबाग में अर्ध सैनिक बल गश्त कर रहे हैं.
दिल्ली में अलग-अलग ठिकानों में रेड के बाद 30 लोग गिरफ्तार किए गए हैं.
स्पेशल सेल के एसीपी लेवल के अधिकारी कंट्रोल रूम में थे.
जबकि स्पेशल सेल के तकरीबन 100 जवान ग्राउंड पर थे.
लोकल पुलिस स्पेशल सेल और स्पेशल ब्रांच की टीम रेड में शामिल थीं.
जामिया यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों को जारी किया सर्कुलर
शाहीन बाग, जामिया समेत कई इलाकों में छापेमारी की गई है.
शाहीनबाग इलाके से शोएब नाम के शख्स को हिरासत में लिया गया है.
वहीं जामिया यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों को सर्कुलर जारी किया है.
19 सितंबर से 17 नवंबर तक धारा 144 लागू रहेगी.
जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों को हिदायत दी गई है कि कैंपस के भीतर या बाहर समूह में इकट्ठा ना हों.
सर्कुलर में कहा गया है कि अगर कोई कानून तोड़ेगा तो यूनिवर्सिटी उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेगी.
NIA Raid: UP के 8 जिलों में छापेमारी
लखनऊ में PFI से जुड़े करीब 10 लोग हिरासत में लिए गए हैं. सभी से पूछताछ की जा रही है.
यूपी ATS के साथ-साथ यूपी STF की टीमें भी पूछताछ कर रही हैं.
ATS टीम ने बुलन्दशहर के स्याना के मोहल्ला चौधरियान से 1 मौलवी को हिरासत में लिया है.
मौलवी को एटीएस की टीम साथ ले गई है. गाजियाबाद में 8-10 लोगों को हिरासत में लिया गया है.
सूत्रों के मुताबिक उत्तरप्रदेश के 8 जिलों में छापेमारी की गई है. हालांकि स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में किसी भी जानकारी के होने से इनकार किया है.
कर्नाटक में जांच एजेंसियों का एक्शन
कर्नाटक में पुलिस ने पीएफआई के 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 40 से ज्यादा लोगों को उठाया गया है. यह संख्या 60 तक जा सकती है. हमारे पास उन सभी की सूची है, जिन्होंने एनआईए के छापे के दौरान मुश्किल पैदा की थी. सभी जिलों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है. क्योंकि इन दिनों नवरात्र चल रहे हैं. हर जगह पुलिस तैनात की गई है.
NIA Raid: SDPI सचिव शेख मसकसूद हिरासत में
असम के गोलपारा कामरूप बारपेटा, धुबरी, बगसा, दरांग उदलगुरी करीमगंज में की गई है. पुलिस ने पीएफआई के जिला अध्यक्ष अब्दुल करीम और SDPI सचिव शेख मसकसूद को हिरासत में लिया. वहीं कोलार जिले में पुलिस ने पीएफआई के 6 सदस्यों को हिरासत में लिया है. जबकि बेल्लारी से 4 मेंबर्स को गिरफ्तार किया गया है. उधर, मैंगलोर पुलिस ने PFI और SDPI के सदस्यों को भी हिरासत में लिया है. पीएफआई के 7 नेताओं को कामरूप जिले के नगरबेरा इलाके से हिरासत में लिया गया.

















