दाने-दाने को मोहताज हुए इस कंपनी के मजदूर, छह महीने से नहीं मिला पैसा

मजदूरी के अभाव में मजदूरों ने रोका काम

गुमला : गुमला जिला के चैनपुर प्रखंड में झारखंड ऊर्जा संचार (आरएस ईंफ्रा) प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा टावर इरेक्शन का कार्य चल रहा है. लेकिन मजदूरी नहीं मिलने के कारण काम ठप हो गया है. बताया जाता है कि मजदूर के अलावा कार्य कर रहे इंचार्जों को भी कंपनी के द्वारा पैसे का भुगतान नहीं हो रहा है. जिसके कारण मजदूर सहित कर्मचारी तंगहाली में आ गए हैं.

मजदूरों और कर्मचारियों ने बताया कि टावर इरेक्शन का कार्य सितम्बर 2021 से चल रहा है, जो 40 प्रतिशत तक हो चुका है. लेकिन 6 महीने से मजदूरों को कंपनी की ओर पैसा नहीं मिल रहा है. पैसे की मांग करने पर सिर्फ आश्वासन देकर टाल दिया जा रहा है. धर्मेंद्र कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी बंधन महतो ने बताया कि अबतक 1.91 लाख रुपए ही मिला है. जिससे हम सभी कर्मचारी सहित पूरे मजदूरों का खर्च चल रहा था पर स्थिती अब ऐसा हो गया है कि हमारे पास खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा है.

बता दें कि आरएफ ईंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा चैनपुर से लातेहार जिला के महुआडांड़ तक 326 टावर लगाना है जो कि अबतक 130 टावर लग चुका है. वहीं कर्मचारियों नें बताया कि कंपनी की ओर से टावर इरेक्शन का कार्य कर रहे लोगों को 45 दिनों के अंदर भुगतान करने की बात कही गयी लेकिन पिछले 6 महीने से मजदूरों को पैसा भुगतान नहीं किया गया है.

साथ ही मामले को लेकर कर्मचारियों और मजदूरों ने कहा कि अगर कंपनी हमारा मजदूरी भुगतान नहीं करती है तो हम मामले को लेकर कानून का भी सहारा लेंगे.
बता दें कि गुमला जिला के चैनपुर प्रखंड का क्षेत्र बहुत पिछड़ा और पहाड़ी क्षेत्र है. जिससे यहां का विकास कार्य बहुत धीमा है. अगर मजदूरों का पैसा भुगतान नहीं होती है तो गुमला जिला सहित चैनपुर क्षेत्र के विकास की गति धीमी पड़ जाएगी.

रिपोर्ट: रणधीर निधि

आवास बोर्ड ने खाली करायी जमीन, अवैध कंस्ट्रक्शन को गिराया

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...