राजद नेता पुत्र सहित 7 रईसजादे शराब पार्टी करते गिरफ्तार, पुलिस ने होटल को किया सील

मोतिहारी : मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के शराब व भ्रष्टाचार की जीरो टॉलरेंस पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर होटल में शराब पार्टी करते राजद नेता पुत्र और होटल मैनेजर सहित सात रईसजादे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब की बोतल को बरामद किया है। एसपी के निर्देश पर शराब पार्टी करने वाले होटल सिमरन को सील किया गया। वहीं मालिक को गिरफ्तार करने का निर्देश छतौनी थाना पुलिस को दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। मोतिहारी एसपी के निर्देश पर छतौनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई किया है।

Goal 7 22Scope News

होटल को सील करते हुए मालिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है

पुलिस ने गुप्त सूचना पर छतौनी थाना के सिमरंत होटल में शराब पार्टी करते राजद नेता विचारी राय के पुत्र, शहर के सबसे चर्चित होटल जायसवाल होटल मालिक के पुत्र, आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट व हत्या के प्रयास के मामले में जेल से छूटे अपराधी राहुल वर्मा सहित छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने शराब की बोतल भी बरामद किया है। वहीं बिना इंट्री के होटल में शराब पार्टी कराने को लेकर होटल मैनेजर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। होटल को सील करते हुए होटल मालिक को गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है।

यह भी देखें :

होटल को सील करते हुए मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है – SP स्वर्ण प्रभात

वहीं एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि शराब पार्टी वाले होटल को सील करते हुए मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं होटल सिमरन के मालिक को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। जिला में विधानसभा चुनाव को लेकर 24 सीएपीएफ की कंपनी जिले में तैनात। आज से पूरे जिले में अर्धसैनिक बलों के द्वारा छापेमारी शुरू किया गया है। शराब और नशे का धंधा करने वालो पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : नीमचक बथानी में हवाई फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा और एक खोखा बरामद…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...