मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की बड़ी उपलब्धि, नाव से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद

मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की बड़ी उपलब्धि नाव से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद 

भोजपुर : जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की गंगा नदी के रास्ते अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।

सहायक आयुक्त मद्य निषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम नदी मे लगातार गश्ती कर रही थी। गश्ती के दौरान एक नाव को शक के आधार पर जांच किया गया। सोन नदी मे सुरौंधा टॉक के पास थाना कोइलवार में जांच करने पर नाव में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। संलिप्त व्यक्तियों का पता कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

DIARCH Group 22Scope News

नाव से विभिन्न ब्रांड के कुल 12 लाख की शराब जब्त की किये गये

आपको बता दें कि नाव से Kingfisher beer 500 ml का 1392 पीस, Officer’s choice Whisky 180 ml का 576 पीस, आठ PM Special Whisky 180 ml का 144 पीस जो कि कुल 2112 पीस में कुल 825.600 लीटर होता है। जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 12 लाख के करीब आंका गया। जब्त शराब को उत्तर प्रदेश से पटना ले जाया जा रहा था।

छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार के साथ साथ मद्य निषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़े : ADG कुंदन कृष्णन ने कहा- मादक पदार्थों व शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए नियंत्रण ब्यूरो गठित…

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Dimna Dam Drowning: डिमना डैम में फिर हुआ हादसा, 23 वर्षीय...

Dimna Dam Drowning: शुक्रवार को शहर के डिमना डैम में एक दुखद हादसे में 23 साल के युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

Garhwa Land Dispute News: गढ़वा में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष!...

Garhwa Land Dispute News: सोहबरिया गांव (मेराल ब्लॉक) में जमीन के विवाद को लेकर हुए कथित हिंसक हमले के बाद, पीड़ित परिवार ने जिला...

इमामगंज में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेम-प्रसंग व भूमि विवाद...

गयाजी : बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिकटिया अंतर्गत बढ़ीखाप गांव के मुसनटांड़ टोला में बधार स्थित एक...