मुख्यमंत्री ने हीरो एशिया कप-2025 की विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित सम्मान समारोह में हीरो एशिया कप-2025 की विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक, सहायक प्रशिक्षकों को 10-10 लाख रुपए एवं सपोर्ट स्टाफ को पांच-पांच लाख रुपए की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए कुल दो करोड़ 50 लाख रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक, सहायक प्रशिक्षक, सपोर्ट स्टाफ को जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्मंत्री ने सभी खिलाड़ियों के साथ ग्रुप तस्वीर भी खिंचवाई।

DIARCH Group 22Scope News

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया स्वागत

राजगीर खेल परिसर स्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर के हॉकी स्टेडियम में पुरुष हॉकी एशिया कप प्रतियोगिता- 2025 का आयोजन 29 अगस्त से सात सितंबर तक किया गया। इस प्रतियोगिता में आठ प्रमुख एशियाई टीमें क्रमशः चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, कजाकिस्तान, चीनी ताइपे, बांग्लादेश और भारत की टीमों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना में 17 अगस्त 2025 को इस प्रतियोगिता के लोगो एवं शुभंकर का अनावरण किया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 29 अगस्त को इस प्रतियोगिता का शुभारंभ राजगीर में किया था। राजगीर में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में भारत की पुरुष हॉकी टीम फाइनल में दक्षिण कोरिया को हराकर विजयी हुई थी। इस जीत के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के 20 खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपए व 10 सहयोगी स्टाफ को पांच-पांच लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की थी। इसके पूर्व भारतीय महिला हॉकी टीम को भी राजगीर में आयोजित एशिया कप जीतने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पुरस्कार राशि प्रदान की गई थी। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

इस सम्मान के लिए CM नीतीश कुमार का शुक्रिया अदा करता हूं – कप्तान हरमनप्रीत सिंह

कार्यक्रम के दौरान भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शुक्रिया अदा करता हूं। नीतीश कुमार का खेल के प्रति प्रेम और लगाव के लिए हम सभी अपना आभार व्यक्त करते हैं। बिहार के लोगों में हॉकी खेल के प्रति जुनून है, इसे हमलोगों ने महसूस किया है। आपके नेतृत्व में बिहार में काफी बदलाव हुआ है और बिहार आगे बढ़ रहा है। बिहार के लोगों में आपके प्रति अपार प्रेम है। आपने खेल और खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए कई निशिएटिव लिए हैं, इसकी प्रशंसा सभी जगह हो रही है। खेल और खिलाड़ियों के प्रति ऐसा स्नेह आपका हमेशा बना रहे। कार्यक्रम में हीरो एशिया कप 2025 के सफल आयोजन से संबंधित वृत्तचित्र दिखाई गई।

Nitish Hockey Team 1 22Scope News

CM नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त डॉ. एस सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन तथा खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंद्रर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण, खेल विभाग के निदेशक महेंद्र कुमार, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह सहित भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाड़ी, सर्पोटिंग स्टाफ एवं सम्मानित होने वाले सभी सदस्यगण मौजूद थे।

Nitish Hockey Team 2 22Scope News

यह भी पढ़े : सीएम नीतीश कुमार ने भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का नकद इनाम देने का किया ऐलान

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...