अब Flipkart पर भी मिलेंगी Royal Enfield की बाइक्स, इन शहरों से होगी शुरुआत

Desk. भारत की प्रमुख मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Royal Enfield ने अब अपनी कुछ लोकप्रिय बाइक्स को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। यह कदम खासकर उन ग्राहकों के लिए राहतभरा है, जो डिजिटल माध्यम से बाइक खरीदने को प्राथमिकता देते हैं।

Royal Enfield की इन 5 बाइक्स की होगी ऑनलाइन बिक्री

शुरुआती चरण में कंपनी ने 350cc सेगमेंट की 5 मोटरसाइकिलों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। Flipkart पर इन बाइक्स को ग्राहक 22 सितंबर 2025 से खरीद सकेंगे। ऑनलाइन बिक्री के लिए जो बाइक्स उपलब्ध हैं, उनमें Hunter 350, Classic 350, Bullet 350, Meteor 350 और Goan Classic 350 शामिल है।

इन शहरों में मिलेगी पहले चरण में सुविधा

Royal Enfield की यह नई ऑनलाइन बिक्री सुविधा फिलहाल देश के पांच प्रमुख शहरों में शुरू की जा रही है। ये शहर बेंगलुरु, गुरुग्राम, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई हैं। इन शहरों में ग्राहक Flipkart के जरिए बाइक बुक कर सकेंगे, जिसके बाद उन्हें स्थानीय डीलरशिप से डिलीवरी और मेंटेनेंस सपोर्ट मिलेगा।

ग्राहक Flipkart के प्लेटफॉर्म से बाइक को बुक करने के बाद एक व्यक्तिगत और सहज अनुभव के तहत, अधिकृत Royal Enfield डीलरशिप से बाइक की डिलीवरी प्राप्त करेंगे। यह मॉडल पारंपरिक डीलरशिप अनुभव और डिजिटल शॉपिंग को मिलाकर एक नया अनुभव प्रदान करता है। अगर आप Royal Enfield की बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो 22 सितंबर से Flipkart जरूर चेक करें, शायद आपकी अगली बाइक बस एक क्लिक दूर हो।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...