अंतर्राष्ट्रीय महिला मुक्केबाज कनिष्का कुमारी गोराई और उनके कोच को सांसद मनीष जायसवाल ने किया सम्मानित

हजारीबाग. झारखंड की रत्नगर्भा धरती खेल प्रतिभाओं से भरी हुई है। सीमित साधन संसाधन में झारखंड की धरती से निकलकर यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय फलक पर अपनी खेल प्रतिभा का जौहर बिखेर रहे हैं। राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा की बेटी अंतर्राष्ट्रीय महिला मुक्केबाज कनिष्का कुमारी गोराई ने जॉर्डन के अम्मान में बीते अप्रैल-मई 2025 में आयोजित एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अंडर-15 वर्ग के प्रतियोगिता में 64 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर झारखंड राज्य का नाम रोशन किया है।

कनिष्का रांची के खेल गांव स्थित झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) के बॉक्सिंग एकेडमी में ओडिशा के रहने वाले बॉक्सिंग कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित हुए बीबी मोहंती से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। साथ ही इसी स्पोर्ट्स एकेडमी के शैक्षणिक संस्थान से 10 वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही हैं। इनके पिता काजल गोराई प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर का काम करते हैं और मां कुंती देवी गृहणी हैं। करीब 6 साल पहले खेल महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन के बाद कनिष्का का चयन जेएसएसपीएस के लिए हुआ था। तब से एकेडमी के सख्त नियम- कानून के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

शनिवार को कनिष्का ने अपने साथी खिलाड़ी रोहित कुमार के संग अपने कोच बीबी मोहंती के साथ हजारीबाग पहुंचकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस क्रम में सांसद मनीष जायसवाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर कनिष्का और उनके गुरु कोच बीबी मोहंती का पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया और बॉक्सिंग के क्षेत्र में ओर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में मेडिकल एडमिशन की नई...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित...