सांसद मनीष जायसवाल ने किया संजय सिंह स्टेडियम का निरीक्षण, महिला अंडर-23 टीम से की खास मुलाकात

हजारीबाग. सोमवार सुबह रामगढ़ के लिए प्रस्थान करने से पूर्व हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद और हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सांसद जायसवाल ने स्टेडियम की आधारभूत संरचना और ग्राउंड व्यवस्था में वृद्धि को लेकर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के लिए और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने स्टेडियम में अभ्यास में जुटी हुई झारखंड अंडर-23 वीमेंस स्टेट टीम के कोच और खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सभी से यहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और आतिथ्य सत्कार पर चर्चा की। टीम के सभी सदस्यों ने स्टेडियम प्रबंधन द्वारा किए गए सत्कार और व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि सराहना की।

सांसद जायसवाल ने टीम के कोच शुभलक्ष्मी शर्मा, सीमा सिंह, प्रकाश मुंडा, ट्रेनर प्रमोद कुमार, फिजियो स्वस्तिका कपाड़िया, और सभी 18 महिला क्रिकेट खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से बात कर उनका उत्साहवर्धन किया। सांसद सह एचडीसीए के अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने जल्द ही यहां होने वाले बीसीसीआई के प्रतिष्ठित कूच बिहार ट्रॉफी टूर्नामेंट की तैयारियों का भी गहराई से जायजा लिया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ के सदस्यों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

मौके पर मौजूद पदाधिकारी

इस निरीक्षण के अवसर पर हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के सचिव बंटी तिवारी, संघ से जुड़े पदाधिकारी रंजीत सिन्हा, रितेश सिन्हा, जयप्रकाश, दिनेश कुमार सहित सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी मौजूद रहे।

Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img