सरकार के ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ से गूंज उठा बिहार, महिलाएं बोलीं- धन्यवाद मुख्यमंत्री जी

पटना : किशनगंज की रहने वाली यास्मीन जब बताती हैं कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से मिलने वाली 10 हजार रुपए की पहली किस्त से वे सिलाई और रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोलेंगी। तो यह न सिर्फ एक सपने पूरा होने की शुरुआत है, बल्कि बिहार में बदलते सामाजिक परिदृश्य की भी गवाही है। यास्मीन जैसी महिलाओं की आंखों में अब एक नया आत्मविश्वास झलकता है।

DIARCH Group 22Scope News

किशनगंज की ही मीनू दास भी योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देती हैं

इसी तरह किशनगंज की ही मीनू दास भी योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देती हैं। वे बताती हैं कि इस राशि से वे एक मोबाइल की दुकान खोलेंगी और अपने परिवार की जिम्मेदारी को मजबूती से निभा पाएंगी। वहीं अररिया की रहने वाली मोनिका देवी भी मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करती हैं। उनका कहना है कि यह मदद उनके जीवन की दिशा बदलने वाली है और वे नीतीश कुमार की इस योजना की सराहना करती हैं। ये वे महिलाएं हैं, जो उन 50 लाख लाभार्थियों में शामिल हैं जिन्हें नीतीश कुमार द्वारा डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में योजना की पहली किस्त यानि 10-10 हजार रुपए जाने हैं।

यह योजना केवल वित्तीय सहायता नहीं है, बल्कि यह उनके आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ाया गया एक ठोस कदम है

बिहार में महिलाओं की स्थिति को बदलने के लिए यह योजना केवल वित्तीय सहायता नहीं है, बल्कि यह उनके आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ाया गया एक ठोस कदम है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह प्रयास रोजगार के अवसरों को उनकी दहलीज़ तक पहुँचाने और घर-परिवार से आगे समाज में सक्रिय योगदान देने का एक अभिनव रास्ता है। इन साधारण दिखने वाली लाखों कहानियों में असाधारण भरोसा और हिम्मत दर्ज है। महिलाओं की यह आवाज़ बिहार में आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई परिभाषा गढ़ रही है।

आधी आबादी को साथ लेकर चलने का संकल्प, नीतीश कुमार की प्रतिबद्धता और दृष्टि

नीतीश कुमार ने एक बार फिर साबित किया है कि विकास की मुख्यधारा से आधी आबादी को जोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। साइकिल योजना से लेकर महिला आरक्षण और अब मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना तक, उन्होंने न केवल योजनाएं बनाईं बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर लागू कर महिलाओं का विश्वास भी जीता है। यह योजना न केवल महिलाओं को रोजगार दिलाने का माध्यम है, बल्कि उन्हें सम्मान और स्वतंत्रता से जीने का अवसर भी प्रदान कर रही है।

भविष्य की ओर विश्वास

आपको बता दें कि आज जब यास्मीन, मीनू दास और मोनिका देवी जैसी महिलाएं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देती हैं, तो यह आभार पूरे बिहार की महिलाओं की सामूहिक उम्मीद का प्रतीक बन जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह पहल आने वाले समय में बिहार को आत्मनिर्भरता और लैंगिक समानता के नए मुकाम पर पहुंचाने का भरोसा देती है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में DBT के माध्यम से किया हस्तांतरण

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img