मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में DBT के माध्यम से किया हस्तांतरण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 49 लाख नौ हजार 336 लाभार्थियों के खाते में 2920 करोड़ रुपए का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया। सरकार की इस पहल से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की राशि का लाभ विद्यार्थियों तक सीधे पहुंचाया गया। इस राशि के अंतर्गत मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट उतीर्ण) प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालक पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना और कन्या उत्थान योजना जैसी अनेक शैक्षिक योजनाओं के लाभ सीधे विद्यार्थियों को प्रदान किए गए।

DIARCH Group 22Scope News

शिक्षा विभाग की आधारभूत संरचनाओं से संबंधित 331 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से किया शिलान्यास व उद्घाटन

साथ ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 958.79 करोड़ रुपए लागत की शिक्षा विभाग की आधारभूत संरचनाओं से संबंधित 331 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इसके अंतर्गत 426.10 करोड़ की लागत से निर्मित 259 योजनाओं का उद्घाटन एवं 532.69 करोड़ की लागत से संबंधित 72 नई योजनाओं का शिलान्यास सम्मिलित है। इन योजनाओं के माध्यम से विद्यालय भवन, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, छात्रावास, शौचालय, पेयजल आदि की सुविधा को और सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच में अभूतपूर्व सुधार होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा- नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वर्ष 2005 में शिक्षा का कुल बजट 4366 करोड़ रुपए था जो अब बढ़कर 77,690 करोड़ रुपए हो गया है। बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति, नये विद्यालय भवनों के निर्माण एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। राज्य के सभी बच्चों की गुणवतापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उस पर लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई।

CM DBT 1 22Scope News

CM नीतीश के साथ, डिप्टी सीएम, मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त डॉ. एस सिद्धार्थ, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, राज्य परियोजना निदेशक, बिहार राज्य परियोजना परिषद मयंक वड़वड़े, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव, शिक्षा विभाग के सचिव दिनेश कुमार, बिहार राज्य आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक इनायत खान और प्राथमिक शिक्षा की निदेशक साहिला सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत अगस्त माह की राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से किया हस्तांतरित

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...