अगले वर्ष भव्य आयोजन की उम्मीदों के साथ संपन्न हुआ इटखोरी महोत्सव, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

चतरा : इटखोरी महोत्सव – चतरा के इटखोरी अवस्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक मां भद्रकाली परिसर में

संचालित तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का समापन हुआ. इस मौके पर सिमरिया

विधायक किशुन कुमार दास, उपायुक्त अंजलि यादव, एसपी राकेश रंजन, अनुमंडल प

दाधिकारी मुमताज अंसारी, एसडीपीओ अविनाश कुमार समेत जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी

तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों को माता का तस्वीर देकर सम्मानित किया.

कलाकारों के आवाज से पदाधिकारी सहित श्रद्धालु भी झूम उठे. प्रखंड विकास पदाधिकारी

साकेत सिन्हा ने भोजपुरी गाना गाकर खूब ताली बटोरे. वहीं बीएसएफ मेरु की आर्केस्ट्रा

टीम ने भी लोगों को भक्ति गीत पर जमकर झुमाया.

गौरतलब है कि झारखंड सरकार द्वारा वर्ष 2015 में इटखोरी महोत्सव को राजकीय दर्जा देने

की घोषणा की गई थी. हालांकि कोविड 19 के गाईडलाइन के मद्देनजर इस बार महोत्सव का

आयोजन सांकेतिक रूप से करते हुए इसके अनुपालन का भी कार्यक्रम में पूरा ध्यान रखा गया था.

डीसी ने कहा कि तीन धर्मों की इस संगम स्थली के वासियों की श्रद्धा व आस्था की भावना को

देखते हुए अब कोई भी बाधाएं इस स्थली के सुनहरे भविष्य को आगे बढ़ने से रोक नहीं सकती.

कहा कि इस पावन स्थली के विकास के लिए झारखंड सरकार भी पूरी तरह से सतत प्रत्यनशील

है और देश ही नहीं पूरी दुनिया के मानचित्र पर इटखोरी अपना नाम दर्ज कर परचम लहराएगा.

रिपोर्ट: सोनु भारती

हाथों में हथकड़ी लगाए बैद्यनाथ धाम की यात्रा पर निकला भक्त

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...