DEO के खिलाफ गोलबंद हुए शिक्षक, अनशन पर बैठे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

DEO के खिलाफ गोलबंद हुए शिक्षक, अनशन पर बैठे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भागलपुर : भागलपुर में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रारंभिक श्रेणी के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अपने हक और अधिकारों के लिए अनशन पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। शिक्षकों का आरोप है कि भागलपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी लगातार शिक्षकों को प्रताड़ित कर रहे हैं।

DIARCH Group 22Scope News

मांगो की पू्ति नही होने पर दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी 

डीईओ पर अकारण 15 शिक्षकों को निलंबित करने का आरोप लगाया है। शिक्षकों ने कई महीनों से वेतन लंबित रखने का आरोप भी लगाया है। इसको लेकर शिक्षक वर्ग में रोष और असंतोष की लहर फैली है। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को आज ही नहीं माना गया तो वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। इस दौरान शिक्षक और शिक्षिकाएं मां दुर्गा की तस्वीर साथ लेकर अनशन पर बैठे यह संदेश देने के लिए कि उनका संघर्ष भी नारी शक्ति और न्याय के पक्ष में है।

उद्देश्य केवल अपने हक की लड़ाई लड़ना है और प्रशासन से न्याय की उम्मीद रखते हैं – शिक्षक

शिक्षकों का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल अपने हक की लड़ाई लड़ना है और प्रशासन से न्याय की उम्मीद रखते हैं। अनशन के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है और अब जिले में शिक्षकों के मुद्दों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मांगों की पूर्ति नही होने पर आने वाले दिनों में शिक्षक आंदोलन की दिशा और असर पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

यह भी पढ़े : नवरात्रि में कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त, नगर निगम के साथ मिलकर चलाया संयुक्त अभियान…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Magadh Mine Raid: 5 हाइवा, ओवरलोड कोयला और फरार चालक… मगध...

Magadh Mine Raid: चतरा के मगध परियोजना में ओवरलोड कोयला लेकर संदिग्ध रूप से बाहर निकल रहे पांच हाइवा वाहनों को CISF ने पकड़...

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...

Jamshedpur Gold Robbery: 36 करोड़ की सोना लूट में समस्तीपुर के...

जमशेदपुर के केनरा बैंक में 36 करोड़ की सोना लूट मामले में समस्तीपुर के प्रियदर्शी उर्फ दर्शन पर झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये...