Ranchi Train Booking Update: Durga Puja, Diwali ,Chhath पर नहीं मिल रही Confirm Ticket, Special Trains भी फुल

रांची से दिल्ली, बिहार, यूपी जानेवालों के लिए दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर Confirm Train Ticket मिलना मुश्किल। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाईं, लेकिन मांग के आगे सब फुल।


Ranchi Train Booking Update रांची: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी रांची से बिहार, उत्तरप्रदेश और दिल्ली जानेवाले यात्रियों के लिए ट्रेनों में Confirm Ticket मिलना नामुमकिन होता जा रहा है। रेलवे की बुकिंग साइट पर कई ट्रेनों की स्थिति अब ‘ग्रेट’ (No Booking) दिखा रही है, यानी टिकट बुकिंग बंद हो चुकी है। इससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है।

रेलवे ने भले ही पूजा सीजन को देखते हुए 11 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया हो, लेकिन इनमें ज्यादातर ट्रेनें या तो पूजा से काफी पहले चलाई जा रही हैं या त्योहार खत्म होने के बाद की तिथि पर हैं। यही कारण है कि भीड़ के असली दिनों—28-29 सितंबर और 18-19 अक्टूबर—को ट्रेनों में भारी वेटिंग है।


 Key Highlights

  • रांची से दिल्ली, बिहार, यूपी जानेवाली ट्रेनों में Confirm Ticket मिलना मुश्किल।

  • कई ट्रेनें ‘ग्रेट’ (No Booking) दिखा रही हैं।

  • रेलवे ने 11 Puja Special Trains की घोषणा की, लेकिन ज्यादातर तिथि लोगों की जरूरत से मेल नहीं खा रही।

  • 28–29 सितंबर और 18–19 अक्टूबर को सबसे ज्यादा Waiting List।

  • कई यात्री अब फ्लाइट पूछ रहे, लेकिन महंगा किराया बन रहा अड़चन।


Ranchi Train Booking Update: सीटें पहले ही दिन खत्म

रेलवे की व्यवस्था के अनुसार 60 दिन पूर्व तक आरक्षण की सुविधा है। लेकिन मांग इतनी अधिक है कि सीटें पहले ही दिन ऑनलाइन बुक हो जाती हैं। ट्रेवल एजेंसियों के पास भी यात्री टिकट की तलाश में जा रहे हैं, लेकिन वहां भी उन्हें मायूसी ही हाथ लग रही है। रांची की एक ट्रेवल एजेंट अनुराधा ने बताया कि “सबसे ज्यादा मांग दिल्ली, पटना और यूपी की ट्रेनों की है। कई यात्री फ्लाइट का विकल्प पूछते हैं, लेकिन किराया बहुत महंगा होने से पीछे हट जाते हैं।”

स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

रेलवे ने पूजा सीजन के लिए कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इनमें प्रमुख हैं—

इसके अलावा हावड़ा, भुवनेश्वर, कोयंबटूर, जयनगर और रक्सौल समेत कई गंतव्यों के लिए भी साप्ताहिक और द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें तय की गई हैं।

Ranchi Train Booking Update: वेटिंग का हाल

  • 28-29 सितंबर: रांची-दिल्ली राजधानी, हटिया-आनंद विहार, हटिया-बेंगलुरु एक्सप्रेस और हटिया-हावड़ा योगा समेत ज्यादातर ट्रेनों में Waiting 50 से 200 तक।

  • 18-19 अक्टूबर: रांची-दिल्ली राजधानी, आनंद विहार-हटिया, संबलपुर-जम्मूतवी और राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस में Waiting 100 से 250 तक पहुंच गई है।

Ranchi Train Booking Update: यात्रियों की परेशानी

रेलवे की ओर से अतिरिक्त ट्रेनें तो चलाई जा रही हैं, लेकिन त्योहार के प्रमुख दिनों में टिकट की भारी किल्लत बनी हुई है। इससे कई लोग मजबूर होकर फ्लाइट का विकल्प सोच रहे हैं, हालांकि किराया तीन से चार गुना ज्यादा होने के कारण यह भी सबके बस की बात नहीं है।

CISCE ISC Exam 2027: 12वीं में पास होने के लिए अब...

 CISCE ने ISC 12वीं परीक्षा 2027 के पासिंग नियमों में बदलाव किया है। अब अंग्रेजी के साथ पांच वैकल्पिक विषयों में भी पास होना...

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...