Ranchi: खलारी पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग मामले का खुलासा, अन्तर्राज्यीय अपराधी गिरोह का सकिय सदस्य गिरफ्तार

Ranchi: खलारी थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग कर एक जवान को घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के एक सक्रिय सदस्य राहुल दास को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह झारखंड और बिहार में लूट, डकैती और हथियारों के कारोबार में संलिप्त रहा है।

गश्ती पर तैनात पुलिस बल पर बिना नंबर की सफेद अपाची बाइक और सफेद बलेनो कार में सवार 4–5 अज्ञात अपराधियों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में हवलदार रामशरेख शर्मा के पैर में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस पदाधिकारी पुअनि रवि कुमार सोनी के आवेदन पर खलारी थाना कांड सं. 65/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Ranchi:  बरामद सामान

  • एक लोडेड देशी कट्टा
  • 04 जिंदा कारतूस
  • 7.62 एमएम के 10 जिंदा कारतूस
  • मारुति सुजुकी बलेनो कार (नं. JH03N1396)
  • बिना नंबर की सफेद अपाची मोटरसाइकिल
  • घटना के समय पहना गया जिंस व शर्ट

Ranchi: अपराधी का बैकग्राउंड और नेटवर्क

गिरफ्तार अभियुक्त राहुल दास एक अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह का सदस्य है। यह गिरोह झारखंड के रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा और गिरिडीह जिलों में सक्रिय है। इसके अलावा बिहार के गया और अन्य जिलों में भी इनका आपराधिक नेटवर्क फैला हुआ है।

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बाद RJD में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे की घोषणा के बाद पार्टी के अंदर सियासी...

Giddi Marriage Hall Project: ₹3 करोड़ के विवाह भवन पर गिद्दी...

Giddi Marriage Hall Project: जिले के दाड़ी ब्लॉक के गिद्दी 'A' इलाके में CCL के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से बनने वाले प्रस्तावित वेडिंग...

Nirsa Navodaya School News: निरसा नवोदय विद्यालय में आखिर ऐसा क्या...

Nirsa Navodaya School News: निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय के बाहर शुक्रवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित पिटाई के बाद तनावपूर्ण स्थिति...