JTET Exam Update: अब झारखंड में होगी शिक्षकों की बहाली, हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

झारखंड हाईकोर्ट ने JTET परीक्षा पर बड़ा फैसला सुनाया। अब परीक्षा के बाद राज्य में शिक्षकों की बहाली होगी। जानिए पूरा मामला और कोर्ट का आदेश।


JTET Exam Update रांची: झारखंड में लंबे समय से लंबित पड़े शिक्षक बहाली प्रक्रिया को लेकर अब बड़ा फैसला सामने आया है। झारखंड हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि राज्य सरकार को JTET (Jharkhand Teacher Eligibility Test) परीक्षा के बाद शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नया विज्ञापन जारी करना होगा।

यह मामला हरिकेश महतो समेत अन्य याचिकाकर्ताओं द्वारा दाखिल याचिका से जुड़ा हुआ है। उन्होंने हाईकोर्ट में दलील दी थी कि झारखंड में 2016 के बाद से अब तक JTET परीक्षा आयोजित नहीं हुई है, जबकि शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act) के तहत यह परीक्षा हर साल ली जानी चाहिए।


Key Highlights

  • झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को JTET परीक्षा के बाद शिक्षक बहाली का नया विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया।

  • हरिकेश महतो समेत अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फैसला सुनाया।

  • 2016 के बाद से झारखंड में JTET परीक्षा आयोजित नहीं हुई थी।

  • शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत हर साल परीक्षा कराने का प्रावधान है।

  • पहली बार 2013 और दूसरी बार 2016 में हुई थी परीक्षा।

  • शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह को कोर्ट में सशरीर उपस्थित होना पड़ा।


JTET Exam Update: गौरतलब है कि राज्य में अब तक केवल दो बार ही JTET परीक्षा हुई है। पहली बार 2013 और दूसरी बार 2016 में। इस दौरान तीन बार नियमावली भी बनाई गई, लेकिन परीक्षा नियमित नहीं हो सकी। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने सरकार से स्पष्ट कहा कि अब इस परीक्षा को आयोजित कराकर योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर दिया जाए। इस फैसले के बाद राज्य में हजारों अभ्यर्थियों की उम्मीदें फिर से जगी हैं। अब सभी की निगाहें सरकार की ओर हैं कि JTET परीक्षा और शिक्षक बहाली के लिए नया विज्ञापन कब जारी होता है।

Saffrn

Trending News

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, 2 IAS अधिकारी सस्पेंड

पटना : चर्चित टेंडर घोटाले के कथित मास्टरमाइंड रिशु श्री से लाभ लेने के आरोप में बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के...

5 दिवसीय भारत दौरे के क्रम में म्यांमार के राष्ट्रपति मिन...

गयाजी : म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग हाइंग शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पहुंचे। जहां बिहार के राज्यपाल...

पहली बारिश में ही NH-80 गड्ढे में तब्दील, पुलिस ने किया...

मोकामा : मोकामा के हाथीदह से शुरू होकर मुंगेर होते हुए फरक्का जाने वाली एनएच-80 को प्रशासन ने बाटा मोर के पास बैरिकेड कर...

अनंत सिंह व गुंजन सिंह को कोर्ट से मिली राहत, 5...

गोपालगंज : मोकामा के जदयू विधायक अनंत कुमार सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।...

42 साल बाद अपने कॉलेज लौटे मंत्री शैलेंद्र, पुराने हॉस्टल रूम...

मोतिहारी : बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र मोतिहारी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने अपने छात्र जीवन की यादें ताजा कीं।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img