Commercial Advertisment

Jio5G Technology: जियो की 5G टेक्नोलॉजी: दुनिया भर में बढ़ाएगी ‘मेड इन इंडिया’ की धमक- जेफरीज रिपोर्ट

Desk: भारत की डिजिटल कंपनी रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड अब अपनी अत्याधुनिक 5G तकनीक के जरिए वैश्विक बाजार में कदम रखने जा रही है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज की नई रिपोर्ट के अनुसार जियो के पास दुनिया के 121 अरब डॉलर के “ग्लोबल टेलीकॉम टेक्नोलॉजी मार्केट” में बड़ा हिस्सा हासिल करने की क्षमता है। रिपोर्ट के अनुसार जियो ने मोबाइल और होम ब्रॉडबैंड दोनों क्षेत्रों के लिए पूर्ण स्वदेशी 5G समाधान तैयार कर लिए हैं। इनमें ओपन RAN आधारित रेडियो नेटवर्क, क्लाउड-नेटिव OSS/BSS सिस्टम, नेटवर्क कोर और AI-आधारित ऑटोमेशन प्लेटफ़ॉर्म शामिल हैं।

‘Air Fiber’ से घर-घर डिजिटल इंडिया की पहुंचः

जियो की नई Air Fiber तकनीक भारत में होम ब्रॉडबैंड सेक्टर में नई क्रांति ला रही है। यह तकनीक फाइबर के बिना हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा देती है, जिससे ग्रामीण और दूरदराज इलाकों तक ब्रॉडबैंड पहुंच आसान हुई है। जेफरीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो के किफायती और स्केलेबल 5G सॉल्यूशंस विकासशील देशों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं। कंपनी का ओपन आर्किटेक्चर सॉफ्टवेयर मॉडल पारंपरिक नेटवर्क सॉल्यूशंस की तुलना में कहीं अधिक सस्ता और लचीला है, जिससे लागत घटेगी और पहुंच बढ़ेगी।

पेटेंट्स और रिसर्च में जियो का रिकॉर्ड निवेशः

रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जियो ने पिछले कुछ सालों में टेक्नोलॉजी R&D में जबरदस्त निवेश किया है-

  • पेटेंट फाइलिंग्स में 13 गुना वृद्धि,
  • पेटेंट ग्रांट्स में 4 गुना बढ़ोतरी,
  • 5G-6G मानकों के विकास में योगदान 7 गुना बढ़ा है।

यह निवेश जियो को न सिर्फ भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तकनीकी नेतृत्व की ओर ले जा रहा है।

दिसंबर 2026 तक 180 अरब डॉलर वैल्यू का अनुमानः

जेफरीज ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि मोबाइल टैरिफ बढ़ोतरी, होम ब्रॉडबैंड विस्तार और टेक्नोलॉजी निर्यात के चलते दिसंबर 2026 तक जियो की एंटरप्राइज़ वैल्यू 180 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है। यह “मेड इन इंडिया” नवाचार की वैश्विक सफलता का बड़ा प्रतीक होगा।

जियो की रणनीति: भारत से वैश्विक टेक लीडर तकः

टेलीकॉम एक्सपर्ट्स का मानना है कि जियो की 5G-6G तकनीक भारत को न केवल आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि देश को टेक्नोलॉजी निर्यातक राष्ट्र के रूप में स्थापित कर रही है। आने वाले वर्षो में जियो की तकनीक अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका जैसे क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

 

 

 

 

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy: भाजपा में शामिल होने की खबरों पर...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ...

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...