Ranchi Land Scam: जमीन की अवैध जमाबंदी मामले में Nexgen के संचालक गिरफ्तार

रांची जमीन घोटाला: एसीबी ने Nexgen संचालक विनय सिंह को अवैध जमाबंदी मामले में गिरफ्तार किया। गैर मजरुआ खास और जंगल-झाड़ी जमीन पर फर्जी जमाबंदी का आरोप।


Ranchi Land Scam: रांची झारखंड में जमीन घोटालों पर शिकंजा कसते हुए एसीबी ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। रांची जमीन की अवैध जमाबंदी मामले में Nexgen कंपनी के संचालक विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

Ranchi Land Scam: जमीन की अवैध जमाबंदी मामले में Nexgen के संचालक गिरफ्तार
Ranchi Land Scam: जमीन की अवैध जमाबंदी मामले में Nexgen के संचालक गिरफ्तार

विनय सिंह पर गंभीर आरोप है कि उन्होंने आपराधिक षड्यंत्र रचकर गैर मजरुआ खास और जंगल-झाड़ी किस्म की जमीन की अवैध जमाबंदी कराई। यह मामला 2013 का है, जब हजारीबाग के डीसी कार्यालय ने पांच प्लॉट की जमाबंदी को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया था।


Key Highlights

  • जमीन की अवैध जमाबंदी मामले में एसीबी ने Nexgen संचालक विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया।

  • विनय पर गैर मजरुआ खास और जंगल-झाड़ी जमीन की फर्जी जमाबंदी कराने का आरोप।

  • 2013 में हजारीबाग डीसी कार्यालय ने पांच प्लॉट की जमाबंदी रद्द की थी।

  • उसी साल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमाबंदी को वैध ठहराया।

  • हजारीबाग वन प्रमंडल ने चेतावनी दी थी कि यह अधिसूचित वन भूमि है।

  • भारतीय वन अधिनियम का उल्लंघन कर अवैध जमाबंदी कराई गई।


Ranchi Land Scam:

लेकिन उसी साल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस जमाबंदी को सही ठहराया, जिससे मामले पर संदेह और गहराया। उस समय हजारीबाग वन प्रमंडल पदाधिकारी ने भी पत्र जारी कर यह स्पष्ट किया था कि जिस जमीन की जमाबंदी की गई, वह अधिसूचित वन भूमि है। ऐसे क्षेत्र में किसी तरह का गैर वानिकी कार्य या अतिक्रमण करना भारतीय वन अधिनियम का उल्लंघन है।

Ranchi Land Scam:

इसके बावजूद, आरोप है कि विनय सिंह ने अधिकारियों के साथ मिलकर गैर मजरुआ खास जंगल खाते की जमीन की गलत तरीके से जमाबंदी कराई। इस मामले में 25 सितंबर को हजारीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की। इस गिरफ्तारी से एक बार फिर झारखंड में जमीन घोटालों और सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...