Advertisment

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पत्नी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मिली बेल

रांची. टेरर फंडिंग और लेवी वसूली के मामले में गिरफ्तार PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पत्नी हीरा देवी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने हीरा देवी को जमानत दे दी है, जिससे अब उनके जेल से जल्द बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

NIA ने किया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि 31 जनवरी 2020 को NIA ने PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की दोनों पत्नियों हीरा देवी और शकुंतला कुमारी को गिरफ्तार किया था। दोनों पर आरोप था कि वे टेरर फंडिंग और लेवी वसूली में दिनेश गोप के साथ सक्रिय रूप से शामिल थीं। जांच में सामने आया था कि दिनेश गोप के सहयोगी सुमंत कुमार और अरुण गोप, उसकी पत्नियों के सहयोग से फर्जी कंपनियों में निवेश कर रहे थे और उगाही की गई रकम का उपयोग कर रहे थे।

नोटबंदी के दौरान बड़ी रकम जब्त

नोटबंदी के दौरान भी इस गिरोह की गतिविधियां सामने आई थीं। 10 नवंबर 2016 को बेड़ो थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बेड़ो शाखा से दिनेश गोप के सहयोगी विनोद कुमार, चंद्रशेखर कुमार और नंदकिशोर महतो को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 25 लाख 38 हजार रुपये बरामद हुए थे, जो बैन किए गए 500 और 1000 के नोटों में थे।

NIA ने 2018 में टेकओवर किया मामला

इस पूरे मामले को 16 जनवरी 2018 को NIA ने टेकओवर किया था। जांच के दौरान NIA ने 13 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जिनमें गुमला के इंजीनियर सुमंत कुमार, नंदलाल स्वर्णकार, और जितेंद्र कुमार शामिल हैं। इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

PLFI चीफ दिनेश गोप की गिरफ्तारी

बता दें कि, 21 फरवरी 2023 को NIA ने PLFI चीफ दिनेश गोप को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तभी से वह जेल में बंद है। उस पर आरोप है कि उसने लेवी से वसूली गई रकम को फर्जी कंपनियों में निवेश कर टेरर फंडिंग को बढ़ावा दिया।

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...