Advertisment

चुनाव प्रभारी बनने के बाद पटना पहुंचे धर्मेद्र प्रधान, साथ में बीएल संतोष

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। कल यानी 25 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय मुख्यालय से बिहार चुनाव के लिए प्रभारियों का ऐलान किया गया था। जिसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मुख्य चुनाव प्रभारी बनाया गया है। जबकि केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी बनाया गया है।

Goal 7 22Scope News

अभी थोड़ी देर पहले चुनाव प्रभारी और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पहुंचे पटना

आपको बता दें कि अभी थोड़ी देर पहले चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान पटना पहुंचे हुए हैं। उनके साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद हैं। इन दोनों नेताओं का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया है। फिर दोनों नेता बीजेपी प्रदेश मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। बता दें कि आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शाम पांच बजे पटना पहुंचने वाले हैं। शाह बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव को लेकर बैठक करने वाले हैं।

पटना पहुंचे अमित शाह, पार्टी दफ्तर के लिए हुए रवाना

अभी थोड़ी देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे। अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर बीजेपी के नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से अमित शाह रवाना हुए। शाह बीजेपी मे बैठक में शामिल होंगे। कुछ देर पहले केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी पटना पहुंचे हुए हैं। वहीं बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े कल ही पटना आ गए थे।

Amit Shah 1 3 22Scope News

Amit Shah Patna 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार में चुनाव की सुगबुगाहट शुरू, BJP ने चुनाव प्रभारियों का किया ऐलान

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड शराब नीति मामले में ACB का...

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राज्य की आबकारी नीति, शराब सप्लाई सिस्टम और झारखंड स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) से...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बारिश भी नहीं रोक सकी छात्रों की...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बुधवार को रांची में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की...

Ramgarh Ispat Factory Blast: रामगढ़ की इस्पात फैक्ट्री में बड़ा हादसा,...

Ramgarh Ispat Factory Blast: जिले के गिद्दी में स्थित झारखंड इस्पात फैक्ट्री में बुधवार को एक और बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। फैक्ट्री की फर्नेस नंबर...