GST Scam: 734 करोड़ के घोटाले के मास्टरमाइंड अमित गुप्ता की 15.41 करोड़ की संपत्ति जब्त

GST Scam:ईडी ने 734 करोड़ रुपए के GST घोटाले के मास्टरमाइंड अमित गुप्ता की 15.41 करोड़ की संपत्ति को कोलकाता और हावड़ा में जब्त किया।


 GST Scam – ईडी ने 734 करोड़ रुपए के जीएसटी घोटाले के मास्टरमाइंड अमित गुप्ता की 15.41 करोड़ रुपए की 10 संपत्तियां जब्त कर ली हैं। ये संपत्तियां पश्चिम बंगाल के कोलकाता और हावड़ा में हैं।

ईडी ने यह कार्रवाई जीएसटी खुफिया निदेशालय (DGGI) जमशेदपुर द्वारा दर्ज शिकायतों के आधार पर की। जांच में पता चला कि गिरोह का मुख्य सरगना अमित गुप्ता है। उसने झारखंड, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में 135 फर्जी कंपनियों का नेटवर्क बनाकर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट तैयार किया और 734 करोड़ से अधिक का GST घोटाला किया।


Key Highlights:


GST Scam: जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह ने 67 करोड़ रुपए का कमीशन अपने लाभ के लिए वसूला और इस राशि से कई अचल संपत्तियां खरीदी। अमित गुप्ता ने इन संपत्तियों को अपने रिश्तेदारों और सहयोगियों के नाम ट्रांसफर कर दिया।

GST Scam: ईडी ने आठ मई को शिव कुमार देवड़ा, मोहित देवड़ा, अमित गुप्ता और अमित अग्रवाल को गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल जेल में हैं। इससे पहले ईडी ने शिव कुमार देवड़ा की 5.29 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। इस कार्रवाई से राज्य और केंद्र में चल रहे GST फर्जीवाड़े के मामलों में एक बड़ा संदेश गया है कि कानून के सामने कोई नहीं बच सकता।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...