Jamshedpur: रघुवर दास ने परिवार संग किया पारंपरिक कन्या पूजन, 9 कन्याओं को कराया भोजन

Jamshedpur: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार नवरात्र की महानवमी पर परंपरागत कन्या पूजन किया। इस दौरान रघुवर दास की बहू और पूर्वी जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा दास साहू भी मौजूद थी। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा और हवन से हुई। इसके बाद उन्होंने विधिवत 9 कन्याओं को आमंत्रित कर अपने हाथों से भोजन कराया और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

महानवमी के अवसर पर रघुवर दास ने भालूबासा स्थित शीतला मंदिर में भी कन्या पूजन संपन्न किया। वहां उन्होंने कन्याओं को प्रसाद खिलाया, उनका आशीर्वाद लिया और ससम्मान विदा किया। रघुवर दास हर साल जमशेदपुर में दुर्गापूजा के दौरान इस परंपरा का निर्वाह करते हैं।

इस मौके पर रघुवर दास ने कहा कि कन्याओं के आशीर्वाद से ही जीवन और समाज में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कन्याओं से आशीर्वाद लेकर समस्त शहरवासियों सहित पूरे राज्यवासियों को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

रिपोर्टः लाला जबीन

 

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...