Advertisement
Advertisement

‘बिहार का मखाना सुपरफूड के रूप में बना रहा वैश्विक पहचान’

पटना : बिहार सरकार के कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने बताया कि चार-पांच अक्टूबर 2025 को पटना के ज्ञान भवन में ‘मखाना महोत्सव-2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर मखाना से जुड़े किसान, प्रसंस्करण इकाइयों के संचालक, स्टार्ट-अप उद्यमी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, एपेडा, शोधकर्ता और नीति-निर्माता एक साझा मंच पर एकत्र होंगे।

DIARCH Group 22Scope News

‘शोध संस्थानों व सरकार की योजनाओं के समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप बिहार में मखाना के आच्छादन और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है’

प्रधान सचिव ने कहा कि शोध संस्थानों और सरकार की योजनाओं के समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप बिहार में मखाना के आच्छादन और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग का उद्देश्य है कि मखाना की खेती और प्रसंस्करण से जुड़े किसानों एवं उद्यमियों को अधिकतम सुविधा, तकनीकी सहयोग और आर्थिक लाभ उपलब्ध कराया जाए, ताकि गुणवत्तापूर्ण और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बिहार का मखाना वैश्विक बाजार में नई पहचान बना सके।

Goal 7 22Scope News

मखाना महोत्सव-2025 में आने वाले आगंतुकों को अनेक प्रकार केUnion Mini अनुभव प्राप्त होंगे – प्रधान सचिव पंकज कुमार

मखाना महोत्सव-2025 में आने वाले आगंतुकों को अनेक प्रकार के अनुभव प्राप्त होंगे। इस महोत्सव में पाक कला में मखाना के अभिनव प्रयोग, स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती से जुड़ी जानकारियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नेटवर्किंग के अवसर, मखाना फूड कोर्ट और मखाना आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी शामिल होगी। साथ ही किसान बाजार के माध्यम से आगंतुकों को ताजा मखाना सीधे क्रय करने का भी अवसर मिलेगा।

यह भी देखें :

भारत सरकार द्वारा ‘मखाना बोर्ड’ के गठन की अधिसूचना जारी की गई है – प्रधान सचिव

प्रधान सचिव ने यह भी बताया कि मखाना की महत्ता को देखते हुए भारत सरकार द्वारा ‘मखाना बोर्ड’ के गठन की अधिसूचना जारी की गई है। यह बोर्ड मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावा देने के साथ-साथ मखाना उद्योग को सशक्त करेगा और किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करेगा। प्रधान सचिव ने सभी बिहारवासियों से चार-पांच अक्टूबर 2025 को ज्ञान भवन पटना में आयोजित मखाना महोत्सव-2025 में सपरिवार सम्मिलित होकर इस आयोजन का हिस्सा बनने का आग्रह किया।

यह भी पढ़े : कटिहार से PM मोदी को खास तोहफा, ‘मोदी मखाना’ बना इंटरनेशनल ब्रांड

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...