भारत में अमीरों की सूची जारी, शाहरुख खान बने बिलेनियर, जानिए देश में सबसे अमीर कौन हैं

Desk. भारत अब अरबपतियों का नया हब बनता जा रहा है। M3M Hurun India Rich List 2025 जारी कर दी गई है और इस साल देश में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 350 से ज्यादा हो गई है। खास बात यह है कि मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) लगातार भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं और इस बार भी रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज हैं। वहीं, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) पहली बार बिलेनियर्स क्लब में शामिल हो गए हैं।

13 साल में 6 गुना बढ़े भारत के अरबपति

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 13 साल में भारत में अरबपतियों की संख्या छह गुना बढ़ गई है। लिस्ट में शामिल अरबपतियों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये है, जो भारत के जीडीपी (GDP) का लगभग आधा है।

टॉप-3 अमीर भारतीय

  • मुकेश अंबानी एंड फैमिली (Reliance Industries): 9.55 लाख करोड़ रुपये नेटवर्थ
  • गौतम अडानी एंड फैमिली: 8.15 लाख करोड़ रुपये नेटवर्थ
  • रोशनी नादर मल्होत्रा (HCL Tech): 2.84 लाख करोड़ रुपये नेटवर्थ

रोशनी नादर पहली महिला अरबपति हैं, जिन्होंने Top-3 में जगह बनाई है और भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं।

शाहरुख खान और नए अरबपतियों की एंट्री

लिस्ट में 31 वर्षीय अरविंद श्रीनिवास (Perplexity Founder) 21190 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत के सबसे युवा अरबपति बने हैं। वहीं शाहरुख खान 12490 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं।

सबसे ज्यादा दौलत में इजाफा

इस साल सबसे ज्यादा संपत्ति बढ़ाने वाले अरबपति नीरज बजाज एंड फैमिली रहे, जिनकी दौलत 69875 करोड़ बढ़कर 2.33 लाख करोड़ हो गई है।

अरबपतियों का गढ़ बना मुंबई

लिस्ट के मुताबिक, भारत के सबसे ज्यादा अमीर मुंबई (451 अरबपति) में रहते हैं। इसके बाद दिल्ली (223) और बेंगलुरु (116) का स्थान है।

महिला अरबपतियों का दम

इस साल लिस्ट में 101 महिलाएं शामिल हुई हैं, जिनमें से 26 अरबपति हैं। वहीं, 74 प्रतिशत अमीर ऐसे हैं, जिन्होंने जीरो से शुरुआत कर सेल्फ-मेड अरबपति बनने का खिताब हासिल किया है।

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...