गौतम अडानी बने सबसे अमीर भारतीय

फोर्ब्स ने जारी की भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची

नई दिल्ली : अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. फोर्ब्स के द्वारा जारी किए गए भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में गौतम अडानी से टॉप किया है. वहीं दूसरे नंबर पर मुकेश अंबानी आ चुके हैं. गौतम अडानी की संपत्ति करीब 150 बिलियन डॉलर है और जो पिछले एक साल में दोगुनी हो चुकी है. वहीं दूसरे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी काबिज हैं. इस साल मुकेश अंबानी की संपत्ति में करीब 5 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है और यह 92.7 बिलियन डॉलर से घटकर 88 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है. गौरतलब है कि साल 2013 से मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए थे, लेकिन साल 2022 में गौतम अडानी उन्हें पछाड़ते हुए वह भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.

एक साल में जबरदस्त बढ़ोतरी

इससे पहले गौतम अडानी साल 2022 में फोर्ब्स के रियल टाइम बिलियनेयर्स की लिस्ट में दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे. गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार हो रही इजाफे के पीछे सबसे बड़ा कारण है कि उनकी कंपनी शेयर्स लगातार ऊपर जा रहे हैं. ऐसे में उनकी संपत्ति में पिछले एक साल में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है.

6वें नंबर पर पहुंचे सावित्री जिंदल

फोर्ब्स द्वारा जारी किए गए 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में इस साल फेरबदल हुए हैं. इस साल की लिस्ट में सावित्री जिंदल एक स्थान ऊपर चढ़कर 6वें नंबर पर आ गए हैं. वहीं हिंदुजा ब्रदर्स और बजाज फैमली ने इस लिस्ट में एंट्री की है. वहीं उदय कोटक जो पिछले साल की लिस्ट में 8वें नंबर पर थे और खिसकर 12वें स्थान पर आ गए हैं.

देखें टॉप 10 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट

  1. गौतम अडानी एंड फैमिली-150 बिलियन डॉलर
  2. मुकेश अंबानी-88 बिलियन डॉलर
  3. राधाकृष्ण दमानी एंड फैमिली-27.6 बिलियन डॉलर
  4. साइरस पूनावाला-21.5 बिलियन डॉलर
  5. शिव नादर-21.4 बिलियन डॉलर
  6. सावित्री जिंदल एंड फैमिली- 16.4 बिलियन डॉलर
  7. दिलीप सांघवी एंड फैमली-15.5 बिलियन डॉलर
  8. हिंदुजा बंधु- 15.2 बिलियन डॉलर
  9. कुमार बिड़ला- 15 अरब डॉलर डॉलर
  10. बजाज फैमिली-14.6 बिलियन डॉलर

पहली बार इन लोगों ने बनाई जगह

नाइका की सीईओ फाल्गुनी नायर उन तीन लोगों में से एक हैं जिनका नाम पहली बार फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीरों की लिस्ट में शामिल हुआ है. वह इस लिस्ट में 44वें स्थान पर हैं. कंपनी के आईपीओ के बाद से ही उनकी नेटवर्थ में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और फिलहाल उनकी कुल संपत्ति 4.08 बिलियन डॉलर है. इसके अलावा एथनिक गारमेंट रिटेलर रवि मोदी ने भी इस लिस्ट में पहली बार जगह बनाई है और वह 3.75 बिलियन डॉलर के साथ ही 50वें स्थान पर हैं. वहीं फुटवियर रिटेल की दुनिया का बड़ा नाम रफीक मलिक भी 2.22 बिलियन डॉलर की संपत्ती के साथ इस लिस्ट में 89वें स्थान पर हैं.

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...

 Hemant Soren: बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर...

 बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित...