IRCTC New Rules: रेलवे ने आज से बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, यात्रियों के लिए राहत…

Desk: IRCTC New Rules – भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है, जो आज से लागू हो गया है। ये परिवर्तन सीधे तौर पर आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक करने वाले यात्रियों को प्रभावित करेंगे।

IRCTC New Rules : यात्रियों के लिए राहत

नए नियमों के अनुसार जब भी ट्रेन का आरक्षण खुलता है, तो पहले 15 मिनट तक केवल व्यक्तिगत आईडी से ही टिकट बुक किए जा सकेंगे। इस दौरान टिकट एजेंटों को किसी भी प्रकार की बुकिंग की अनुमति नहीं होगी। रेलवे का कहना है कि इस कदम से आम यात्रियों को टिकट बुक करने का समान अवसर मिलेगा और टिकट दलालों की पकड़ कमजोर होगी।

IRCTC New Rules : आधार लिंक यूजर्स को अतिरिक्त लाभ

रेलवे ने आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर प्रमाणीकरण प्रक्रिया को और मजबूत किया है। जिन यात्रियों का आधार उनके आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक है, उन्हें टिकट बुकिंग में विशेष लाभ मिलेगा। ऐसे यूजर्स को टिकट बुक करना आसान होगा और तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान 15 मिनट का समय भी मिलेगा।

रेलवे का उद्देश्य

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम टिकट दलालों पर अंकुश लगाने और आम यात्रियों को सुविधा देने के लिए उठाया गया है। आईआरसीटीसी का मानना है कि तकनीकी सुधारों और कड़े नियमों से टिकट बुकिंग प्रक्रिया पारदर्शी होगी और फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी।

CISCE ISC Exam 2027: 12वीं में पास होने के लिए अब...

 CISCE ने ISC 12वीं परीक्षा 2027 के पासिंग नियमों में बदलाव किया है। अब अंग्रेजी के साथ पांच वैकल्पिक विषयों में भी पास होना...

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...