Jamtara: फूलजोड़ी का डायवर्सन डूबा, बारिश से ठप हुई आवाजाही

Jamtara: NH-419 पर फूलजोड़ी में बना अस्थायी डायवर्सन तेज बारिश और पानी के बहाव में डूब गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे जिले की तस्वीर बदल दी है। कहीं सड़कें कट गई हैं, तो कहीं पुल और डायवर्सन बह गए हैं।

आवाजाही में हो रही परेशानी 

फूलजोड़ी में नए पुल का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन धीमी गति के कारण बरसात के समय स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डायवर्सन डूब जाने से जामताड़ा और धनबाद के बीच का सीधा संपर्क लगभग ठप हो गया है। अब वाहन चालकों को लंबा रास्ता घूमकर जाना पड़ रहा है।

परिवहन व्यवस्था हुई ठप

कई लोगों ने बताया कि पानी का तेज बहाव इतना खतरनाक है कि सड़क पार करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। लगातार बारिश ने न केवल परिवहन व्यवस्था ठप कर दी है, बल्कि किसानों की फसलें भी भारी नुकसान झेल रही हैं।स्थानीय लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि – पुल निर्माण कार्य में इतनी सुस्ती क्यों? और डायवर्सन को मजबूत क्यों नहीं बनाया गया?”

 

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...