Jharkhand Weather Update: प्रदेश में अभी बारिश से नहीं मिलेगी राहत, 5 अक्टूबर तक अलर्ट जारी, जानें अपने जिलों का हाल

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2025 तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव क्षेत्र (Deep Depression) इस बारिश का मुख्य कारण है।

Jharkhand Weather Update: बारिश का अलर्ट

2 अक्टूबर 2025 को सुबह 8:30 बजे तक यह गहरा दबाव क्षेत्र पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय था। यह प्रणाली गोपालपुर और पारादीप के बीच ओडिशा-आंध्र प्रदेश तट को पार कर सकती है, जिससे झारखंड में इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा।

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य और आसपास के उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव क्षेत्र (The Deep Depression) 13 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और आज, 02 अक्टूबर 2025 को सुबह 08:30 बजे IST पर उसी क्षेत्र में, अक्षांश 18.0 डिग्री उत्तर और देशांतर 85.6 डिग्री पूर्व के पास केंद्रित था। यह गोपालपुर से लगभग 160 किमी दक्षिण-पूर्व, कालिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 170 किमी पूर्व, पुरी (ओडिशा) से 200 किमी दक्षिण, विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 250 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व और पारादीप (ओडिशा) से 280 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में है। इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 2 अक्टूबर की रात तक गोपालपुर और पारादीप के बीच ओडिशा और आसपास के आंध्र प्रदेश तट को पार करने की बहुत संभावना है।

Jharkhand Weather Update: वज्रपात की भी संभावना

इस मौसमी प्रणाली के प्रभाव से झारखंड में 02 से 05 अक्टूबर के दौरान राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा देखने को मिलेगी जबकि कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की भी संभावना है। जनता से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और आवश्यक सावधानी बरतें। इस दौरान बज्रपात और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) की भी संभावना है।

Jharkhand Weather Update: 5 अक्टूबर तक मौसम का हाल

2 अक्टूबर को राज्य के कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहारदगा, पलामू, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा, जिलों में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। वहीं राज्य के देवघर, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है।

3 अक्टूबर को राज्य के चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू, हजारीबाग, जिलों में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। वहीं राज्य के धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, लोहारदगा, बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है।

4 अक्टूबर को राज्य के देवधर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुर, साहिबगंज, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है।

वहीं 5 अक्टूबर को राज्य के दुमका, गोड्डा, पाकुर, साहिबगंज, जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है।

Bihar Cooperative Policy 2026: सहकारी समितियों में होंगे बदलाव, पैक्स को...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारी नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग ने सहकारी अधिनियम और नियमावली में आवश्यक संशोधनों पर...

Hemant Soren: डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद हाई कोर्ट पहुंचे...

रांची के बरगाई 8.86 एकड़ जमीन मामले में डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन...

Bihar Balika PhD Fellowship: हर साल 1000 छात्राओं का चयन, 4...

Bihar Balika PhD Fellowship: बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप...