‘सीतामढ़ी-जयनगर-निर्मली रेल लाइन से मिथिला के विकास को मिलेगी नई रफ्तार’

पटना : उत्तर बिहार के लोगों को रेलवे एक और बड़ी सौगात देने जा रही है। 2400 करोड़ की लागत से बनने वाली सीतामढ़ी-जयनगर-निर्मली रेलवे लाइन परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। परियोजना में कुल 25 स्टेशन शामिल होंगे। पहले के चार स्टेशनों (सीतामढ़ी, जयनगर, लौकाहा बाजार और निर्मली) के अलावा 21 नए स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से भुटाही, सोनबरसा, सुरसंड, उमगांव, लालमनी और लौकाहीं शामिल हैं। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने इस परियोजना को मंजूरी मिलने पर खुशी जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Goal 7 22Scope News

संजय झा ने कहा- इस रेलवे लाइन के बनने से भारत और नेपाल के रिश्ते एवं व्यापार और मजबूत होंगे

संजय झा ने कहा कि इस रेलवे लाइन के बनने से भारत और नेपाल के रिश्ते एवं व्यापार और मजबूत होंगे। हमारा नेपाल के साथ बेटी-रोटी का नाता है और इस लाइन के बनने के बाद चार लोकसभा क्षेत्र सीतामढ़ी, मधुबनी, झंझारपुर और सुपौल के लोगों के लिए आवागमन की सुविधाएं बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से मिथिला क्षेत्र के अलावा आसपास के क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को नए पंख लगेंगे। झा ने बताया कि 189 किमी लंबी इस रेलवे लाइन परियोजना के पूरा होने से प्रमुख जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी और सुपौल में व्यापार, पर्यटन और अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी। सुरसंड ट्राइबल एरिया से पूरे भारत-नेपाल बॉर्डर को छूते हुए गुजरने वाली रेलवे लाइन के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी अभूतपूर्व गति मिलेगी।

सांसद संजय झा ने कहा- यह परियोजना तय समय-सीमा में पूरी होगी

उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष जोर का उल्लेख करते हुए कहा कि यह परियोजना तय समय-सीमा में पूरी होगी। रेल लाइन के निर्माण से स्थानीय बाजार, छोटे-बड़े उद्योगों और मिथिला की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने वाले पर्यटन को नई गति मिलेगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी और बिहार की नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार सड़क, रेल और अन्य आधारभूत ढांचे के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। यह परियोजना इसका एक बड़ा उदाहरण है। इसके पूरा होने से मिथिला क्षेत्र आर्थिक और सामाजिक रूप से समृद्ध होगा।

यह भी देखें :

परियोजन के मुख्य आकर्षण

1. सुरसंड ट्राइबल एरिया से होते हुए पूरे भारत-नेपाल बॉर्डर को कवर करेगी।

2. रेलवे लाइन की कुल लंबाई 189 किलोमीटर होगी।

3. 21 नए रेलवे स्टेशनों का निर्माण, जिसमें भुटाही, सोनबरसा, सुरसंड, उमगांव, लालमनी और लौकाहीं शामिल।

4. सीतामढ़ी, जयनगर, लौकाहां बाजार और निर्मली स्टेशन भी परियोजना का हिस्सा।

5. सीतामढ़ी, मधुबनी, झंझारपुर और सुपौल लोकसभा क्षेत्र की आबादी को बड़ी सौगात।

6. सीतामढ़ी, मधुबनी और सुपौल जिला के लोगों को आसान आवागमन की सुविधा।

यह भी पढ़े : ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत अबतक एक करोड़ लाभुक महिलाओं के खाते में दी गई राशि

Saffrn

Trending News

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...

मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित मुसवा भेडिहारी गांव इन दिनों कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img