मेला घूमने आई लड़कियों से छेड़छाड़ की घटना पर भाकपा (माले) का आक्रोश, सांसद-विधायक की चुप्पी पर उठाए सवाल

Giridh: जिले के सरिया थाना क्षेत्र में हाल ही में मेला घूमने आई दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और मारपीट की घटना के विरोध में रविवार को भाकपा (माले) ने सरिया स्थित अपने पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। मौके पर राज्य कमिटी सदस्य भोला मंडल, प्रखंड सचिव लालमणि मंडल, वरिष्ठ नेता विजय सिंह, आरवाईए प्रखंड अध्यक्ष जिम्मी चौरसिया और लक्ष्मण मंडल उपस्थित थे।

 उठाए गंभीर सवाल :

राज्य कमिटी सदस्य भोला मंडल ने कहा कि सरिया और आसपास के इलाकों में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सांसद और विधायक चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में केशवारी मेला में दो लड़कियों के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ की, अपहरण और मारपीट का प्रयास किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया।

नेताओं पर अपराधियों को बचाने का आरोप :

भोला मंडल ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों के नेता इन अपराधियों को पुलिस हिरासत से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे माहौल में हमारी बेटियां और महिलाएं आखिर कितनी सुरक्षित हैं?

आदिवासी नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म-हत्या का जिक्र

भोला मंडल ने कहा कि हाल ही में कोयरीडीह में आदिवासी नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई, लेकिन इस पर भी सत्ताधारी सांसद और विधायक मौन हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर ये जनप्रतिनिधि पंडालों में जाकर आशीर्वाद तो लेते हैं, मगर महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार पर एक शब्द भी नहीं बोलते, जो उनके दोहरे चरित्र को दर्शाता है।

भाकपा (माले) ने दी आंदोलन की चेतावनी

भाकपा (माले) ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, अन्यथा पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।

रिपोर्ट: राज रवानी

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img