Ranchi Municipal Election: स्ट्रांग रूम में बिजली कटौती से CCTV Live प्रसारण बाधित, प्रत्याशियों ने उठाए सवाल

Ranchi Municipal Election: रांची नगर निकाय चुनाव में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित स्ट्रांग रूम में बार-बार बिजली कटने से CCTV लाइव प्रसारण बाधित, प्रत्याशियों ने प्रशासन से की व्यवस्था सुधारने की मांग।


Ranchi Municipal Election रांची: नगर निकाय चुनाव की मतपेटियां ट्रांसपोर्ट नगर स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गई हैं, लेकिन यहां बार-बार हो रही बिजली कटौती ने पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिजली गुल होते ही सीसीटीवी का लाइव प्रसारण बंद हो जाता है और स्क्रीन ब्लैक हो जाती है, जिससे पोलिंग एजेंटों और प्रत्याशियों में नाराजगी देखी जा रही है।

मंगलवार सुबह छह बजे तक जिला प्रशासन ने सभी कमरों को सील कर दिया था। परिसर में प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंटों के लिए पंडाल की व्यवस्था की गई है, जहां सीसीटीवी लाइव मॉनिटरिंग के लिए स्क्रीन लगाई गई है। हालांकि, बिजली बाधित होने के कारण यह व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है।

Ranchi Municipal Election: बार-बार बिजली कटौती से बढ़ी चिंता

मंगलवार रात आठ बजे तक तीन बार बिजली कट चुकी थी। सुबह आठ बजे करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही। दोपहर एक से तीन बजे तक भी आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद शाम साढ़े सात बजे फिर बिजली चली गई, जो रात साढ़े आठ बजे बहाल हुई।

बिजली कटते ही स्ट्रांग रूम की निगरानी का लाइव प्रसारण रुक जाता है। इससे मतगणना प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। एजेंटों और प्रत्याशियों ने प्रशासन से बैकअप व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि निगरानी में किसी प्रकार की रुकावट न हो।


Key Highlights

  1. ट्रांसपोर्ट नगर स्थित स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं मतपेटियां।

  2. बार-बार बिजली कटने से सीसीटीवी का लाइव प्रसारण बाधित।

  3. मंगलवार को कई बार घंटों बिजली आपूर्ति रही बाधित।

  4. मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने डीसी को लिखा पत्र।

  5. प्रशासन ने तकनीकी समस्या जल्द दूर करने का दिया आश्वासन।


Ranchi Municipal Election: प्रत्याशियों की आपत्ति और प्रशासन का जवाब

स्ट्रांग रूम में अव्यवस्था को लेकर मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने उपायुक्त रांची को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि सीसीटीवी का लाइव प्रसारण अचानक बंद हो जाता है और कर्मियों द्वारा आधे घंटे में समस्या दूर करने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन स्थिति बार-बार दोहराई जा रही है।

उनका कहना है कि ऐसी स्थिति लोकतांत्रिक प्रक्रिया में लोगों के विश्वास को प्रभावित कर सकती है। इसलिए तत्काल तकनीकी खामियों को दूर कर निर्बाध प्रसारण सुनिश्चित किया जाए।

वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीम समस्या के समाधान में लगी हुई है और जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मतपेटियां पूरी तरह सुरक्षित हैं और निगरानी में कोई चूक नहीं होगी।

Ranchi Municipal Election: पारदर्शिता पर उठे सवाल, बैकअप की मांग

मतगणना स्थल के बाहर लगे टेंट में जैसे ही बिजली जाती है, लाइव स्क्रीन बंद हो जाती है। इससे वहां मौजूद एजेंटों को वास्तविक समय की स्थिति नहीं दिख पाती। प्रत्याशियों ने मांग की है कि वैकल्पिक बिजली आपूर्ति की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि निगरानी प्रक्रिया बाधित न हो।

नगर निकाय चुनाव की मतगणना से पहले इस तरह की तकनीकी बाधाएं प्रशासन के लिए चुनौती बन गई हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन कितनी तेजी से इन कमियों को दूर कर भरोसा बहाल करता है।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...