पटना मेट्रो का CM नीतीश करेंगे उद्घाटन, VC से जुड़ेंगे PM मोदी

पटना : राजधानीवासियों का लंबा इंतजार आज यानी छह अक्टूबर को खत्म होने वाला है। पटना के लोगों को आज बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सीएम नीतीश कुमार आज पटना मेट्रो का उद्घाटन करने वाले हैं। साथ ही प्रधानमंत्री वीडियो कांन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे। पूरे मेट्रो स्टेशन को मधुबनी पेंटिंग से सजायी गई है। 4.3 किलोमीटर के रूट पर मेट्रो चलेगी।

DIARCH Group 22Scope News

पटना मेट्रो का संचालन जीरो माइल और भूतनाथ रोड तक होगा

आपको बता दें कि पटना मेट्रो का संचालन जीरो माइल और भूतनाथ रोड तक होगा। सिर्फ तीन स्टेशनों तक पटना मेट्रो चलेगी। 15 से 30 रुपए मेट्रो का किराया होगा। प्रत्येक कोच में कुल 138 सीटें हैं। 945 यात्री खड़े होकर कर यात्रा सकते हैं। सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक परिचालन होगा। महिलाओं और दिव्यांगों के लिए हरेक ट्रेन में 12-12 सीटें आरक्षित की गई है। मेट्रो के भूमिगत हिस्से के निर्माण कार्य का शिलान्यास सीएम नीतीश करेंगे। छह भूमिगत मेट्रो स्टेशनों की आधारशिला रखी जाएगी। 9.35 किलोमीटर लंबी सुरंग की आधारशिला सीएम रखेंगे। बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSP) के जवान सुरक्षा संभालेंगे।

Patna Metro Today 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : 29 को बिहार आ सकते हैं PM मोदी, चुनाव से पहले पटना मेट्रो का होना है उद्घाटन

स्नेहा राय की रिपोर्ट

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...