Bokaro: रेलवे कॅलोनी के आवास में रेलवे कर्मचारी का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Bokaro: रेलवे कालोनी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। उसकी पहचान रेलवे कर्मी के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल का निवासी था और बोकारो में पोस्टेड था। वहीं शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला बालीडीह थाना क्षेत्र का है।

Bokaro: रेलवे कर्मचारी का मिला शव

बता दें कि, बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी के रेलवे आवास से पुलिस ने एक रेलकर्मी का शव फंदे से झूलता हुआ बरामद किया है। मृतक का पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के कांटाडीह निवासी दुलाल मंडल के रूप में हुई है, जो बोकारो में पोस्टेड था।

थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फंदे से झूलता हुआ शव बरामद किया है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। साथ ही इसकी सूचना भी परिजनों को दे दी गयी थी। परिजन पहुंच चुके हैं। मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...