स्कूल निदेशक की दबंगई! किराया हड़पकर अब रिवॉल्वर के दम पर मकान कब्जाने की कोशिश

गयाजी : गयाजी शहर के रेड क्रॉस के सामने प्रोफेसर कॉलोनी साई मंदिर के पास डॉक्टर रतन कुमार अस्पताल के बगल में चल रहे हंसराज पब्लिक स्कूल के निदेशक मनीष रुखियार की दबंगई अब खुलकर सामने आ गई है। एक ओर जहां शिक्षा के नाम पर यह व्यक्ति खुद को समाजसेवी बताता है। वहीं दूसरी ओर बुजुर्ग मकान मालिक को धमकी देकर उनका हक मारने में जुटा है।

Goal 7 22Scope News

अबतक 13 लाख रुपए से ज्यादा बकाया हो चुके हैं

जमशेदपुर के कदमा निवासी और गया के सम्मानित नागरिक राकेश रंजन सिंह पुत्र स्व. बलिराम सिंह ने खुलासा किया है कि स्कूल संचालक ने उनका मकान एक लाख 20 हजार रुपए मासिक किराए पर लिया था। लेकिन पहले महीने से ही मनीष रुखियार किराया देने से आना कानी करने लगे। उन्होंने कहा कि अबतक 13 लाख रुपए से ज्यादा बकाया हो चुके हैं। राकेश रंजन सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल 2025 को उन्होंने वकील के जरिए किराया वसूली का लीगल नोटिस भेजा। लेकिन आरोपी ने न तो कोई जवाब दिया न एक पैसा चुकाया। उल्टा अब वह खुलेआम रिवॉल्वर लहराकर धमकी दे रहा है कि जो करना है कर लो।

यह भी देखें :

पीड़ित ने कहा- हम बूढ़े हो गए हैं, बीमारियों से घिरे हैं

पीड़ित का कहना है हम बूढ़े हो गए हैं, बीमारियों से घिरे हैं। मगर मनीष की गुंडागर्दी ने जीना दूभर कर दिया है। किराया मांगने जाओ तो रिवॉल्वर दिखाकर गाली देता है और धमकी देता है कि मकान नहीं खाली करेगा। पीड़ित ने जिला प्रशासन और गया पुलिस से गुहार लगाई है कि इस गुंडई पर तुरंत कार्रवाई की जाए। क्योंकि अब डर है कि कहीं यह व्यक्ति मकान पर कब्जा कर बेच न दें। उन्होंने कहा कि मनीष रुखियार की कार्यशैली को लेकर इलाके में पहले से ही कई शिकायतें हैं।

यह भी पढ़े : संग्रामपुर में मजदूर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी मुंगेर पुलिस…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...