मनीष रुखियार ने मकान मालिक द्वारा लगाए गए आरोपों को बताया झूठा व बेबुनियाद, बोले- मानहानि का करेंगे दावा

गयाजी : गयाजी के चर्चित हंसराज पब्लिक स्कूल के निदेशक मनीष रुखियार ने मकान मालिक राकेश रंजन सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है। इस संबंध में मकान मालिक राकेश रंजन के दिए गए बयानों को खारिज करते हुए उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि मकान मालिक राकेश रंजन के द्वारा मेरे ऊपर जो आरोप लगाए हैं, वे झूठा और बेबुनियाद है। मैं मकान का किराया कई वर्षों से भुगतान कर रहा हूं, लेकिन मार्च महीने के बाद से मकान मालिक जीएसटी/टीडीएस काटकर भुगतान लेने को वे खुद राजी नहीं हैं। जबकि पूरा उनका बिल्डिंग बिहार सरकार में है। उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। वो मनगढ़ंत आरोप लगाकर मुझे बदनाम कर रहे हैं।

Goal 7 22Scope News

मनीष रुखियार ने बताया- मकान के नीचे फ्लोर का किराया एक लाख 20 हजार है

मनीष रुखियार ने बताया कि मकान के नीचे फ्लोर का किराया एक लाख 20 हजार है। जिसका टीडीएस काटकर देने की बात कही गई, तभी मकान मालिक को यह बात नागवार गुजरी, जिसके बाद उन्हें हाईकोर्ट से नोटिस भेजकर प्रताड़ित किया गया। इसी कारण उन्होंने मार्च के बाद से किराया देना बंद कर दिया था। हथियार दिखाकर डराने-धमकाने के आरोप को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि एक शिक्षण संस्थान से जुड़े होने के कारण उनकी ऐसी छवि नहीं है। यह आरोप मनगढ़ंत और बिल्कुल निराधार है। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे ऊपर लगाए झूठे आरोप पर वे मकान मालिक राकेश रंजन सिंह के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे।

Gaya Case 1 1 22Scope News

मकान मालिक राकेश रंजन सिंह ने मीडिया के सामने आकर मनीष पर कई गंभीर आरोप लगाए थे

गौरतलब बीते दिनों स्कूल के मकान मालिक राकेश रंजन सिंह ने मीडिया के सामने आकर मनीष रुखियार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इनमें विद्यालय का तय किराया न चुकाना और पिस्तौल दिखाकर धमकाने जैसे आरोप शामिल थे। एक प्रेस वार्ता कर स्कूल निदेशक मनीष रुखियार ने अपना पक्ष रखते हुए मकान मालिक के सभी आरोप गलत और निराधार बताया है। मैं तय राशि के तहत देते आया हूं। मेरे नियमानुसार मकान मालिक खुद किराया नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मकान बिहार सरकार में हैं। इसलिए अब किराया कोर्ट में जमा करेंगे।

यह भी पढ़े : स्कूल निदेशक की दबंगई! किराया हड़पकर अब रिवॉल्वर के दम पर मकान कब्जाने की कोशिश

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...

Mahalaya 2026: महालया पर ही क्यों बनाई जाती हैं मां दुर्गा...

Mahalaya 2026: सनातन धर्म में महालया को शारदीय नवरात्र और देवी पक्ष के आगमन का प्रतीक माना जाता है। मिथिला और महावीर पंचांग के...