Big Breaking : बज गया बिगुल, बिहार में 2 चरणों में होगा बिहार विधानसभा चुनाव

दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर बिहार चुनाव का ऐलान किया है। बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। छह नवंबर और 11 नवंबर को चुनाव होगा जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। बिहार चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत कई चुनाव अधिकारी शाम चार बजे से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। चुनाव की घोषणा होते ही पूरे बिहार में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

Goal 7 22Scope News

बिहार विधानसभा चुनाव  : 6 और 11 नवंबर को मतदान

बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले फेज का मतदान छह नवंबर को होगा और दूसरे फेज में 11 नवंबर को वोटिंग होगी। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले फेज में 121 सीटों पर जबकि दूसरे फेज में 122 सीटों पर चुनाव होगा।

यह भी देखें :

बिहार विधानसभा के आम चुनाव का कार्यक्रम

चुनाव इवेंट्स पहला चरण (121 विधानसभा क्षेत्र) दूसरा चरण (122 विधानसभा क्षेत्र)

गजट अधिसूचना जारी करने की तिथि 10.10.2025 (शुक्रवार) 13.10.2025 (सोमवार)

नामांकन करने की अंतिम तिथि 17.10.2025 (शुक्रवार) 20.10.2025 (सोमवार)

नामांकन की जांच की तिथि 18.10.2025 (शनिवार) 21.10.2025 (मंगलवार)

उम्मीदवारों की नाम वापसी की अंतिम तिथि 20.10.2025 (सोमवार) 23.10.2025 (गुरुवार)

मतदान की तिथि 06.11.2025 (गुरुवार) 11.11.2025 (मंगलवार)

मतगणना की तिथि 14.11.2025 (शुक्रवार)

जिस तारीख से पहले चुनाव संपन्न हो जाएगा 16.11.2025 (रविवार)

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर कब होंगे चुनाव?

जिलों के नाम – विधानसभा सीटें – वोटिंग की तारीख

1. पटना – पटना (14 सीटें) मसौढ़ी (SC), पालीगंज, बिक्रम, मनेर,
फुलवारीशरीफ (SC), दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, बाढ़,
मोकामा, दानापुर, बख्तियारपुर – 6 नवंबर

2. नालंदा – नालंदा (7 सीटें)- हरनौत, अस्थावां (SC), इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा, राजगीर (SC), बिहारशरीफ – 6 नवंबर

3. गयाजी – गयाजी (10 सीटें)- बेलागंज, गया टाउन, गया टाउन (SC), बोधगया (SC), टिकारी, शेरघाटी, बाराचट्टी (SC), अतरी, इमामगंज (SC), गुरुआ – 11 नवंबर

4. भोजपुर – भोजपुर (7 सीटें)- आरा, अगिआंव (SC), शाहपुर, बरहरा, जगदीशपुर, तरारी, संदेश – 6 नवंबर

5. बक्सर – बक्सर (4 सीटें)- बक्सर, डुमरांव, राजपुर (SC), ब्रह्मपुर – 6 नवंबर

6. कैमूर – कैमूर (4 सीटें)- चैनपुर, मोहनिया (SC), भभुआ, रामगढ़ – 11 नवंबर

7. रोहतास – रोहतास (7 सीटें)- डेहरी, काराकाट, नासरीगंज, दिनारा, संजय गांधी नगर (SC), सासाराम, चेनारी (SC) – 11 नवंबर

8. औरंगाबाद – औरंगाबाद (6 सीटें)- ओबरा, नवीनगर, कुटुम्बा (SC), औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ – 11 नवंबर

9. अरवल – अरवल 1 सीट – 11 नवंबर

10. जहानाबाद – जहानाबाद (3 सीटें)- जहानाबाद, मखदूमपुर (SC), घोसी – 11 नवंबर

11. नवादा – नवादा (6 सीटें)- हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर (SC), वारसलीगंज, रजौली (SC), सिरदला – 11 नवंबर

12. शेखपुरा – शेखपुरा (2 सीटें)- बरबीघा, शेखपुरा – 6 नवंबर

13. लखीसराय – लखीसराय (2 सीटें)- लखीसराय, सूर्यगढ़ा – 6 नवंबर

14. बेगूसराय – बेगूसराय (7 सीटें)- चेरिया बरियारपुर, बखरी (SC), तेघरा, मटिहानी, बेगूसराय, बछवाड़ा, सावे – 6 नवंबर

15. खगड़िया – खगड़िया (4 सीटें)- परबत्ता, बेलदौर, अलौली (SC), खगड़िया – 6 नवंबर

16. मुंगेर – मुंगेर (4 सीटें)- जमालपुर, मुंगेर, तारापुर, सूर्यगढ़ा – 6 नवंबर

17. भागलपुर – भागलपुर (5 सीटें)- गोपालपुर, पीरपैंती (SC), भागलपुर, सुल्तानगंज, कहलगांव – 11 नवंबर

18. बांका – बांका (4 सीटें)- बांका, अमरपुर, कटोरिया (ST), धोरैया (SC) – 11 नवंबर

19. जमुई – जमुई (4 सीटें)- सिकंदरा (SC), जमुई, झाझा, चकाई – 11 नवंबर

20. मुजफ्फरपुर – मुजफ्फरपुर (9 सीटें)- सकरा (SC), मुजफ्फरपुर, कुढ़नी, गायघाट, पारू, बरूराज, बोचहा (SC), औराई, कटरा – 6 नवंबर

21. सीतामढ़ी – सीतामढ़ी (7 सीटें)- बथनाहा (SC), परिहार, सुरसंड, रीगा, सीतामढ़ी, रननी, बाजपट्टी – 11 नवंबर

22. शिवहर – शिवहर (1 सीट)- शिवहर – 11 नवंबर

23. दरभंगा – दरभंगा (10 सीटें)- घनश्यामपुर, बेनीपुर, अलिनगर, दरभंगा ग्रामीण (SC), दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, जाले, मनीगाछी, सिंहवाड़ा – 6 नवंबर

24. मधुबनी – मधुबनी (10 सीटें)- खजौली, लौकहा, झंझारपुर, जयनगर, बिस्फी, माधवपुर, बाबूबरही, फुलपरास, बासोपट्टी, बेनीपट्टी – 11 नवंबर

25. सुपौल – सुपौल (5 सीटें)- त्रिवेणीगंज (SC), छातापुर, निर्मली, सुपौल, पिपरा – 11 नवंबर

26. सहरसा – सहरसा (4 सीटें)- सिमरी बख्तियारपुर, सोनबरसा (SC), महिषी, सहरसा – 6 नवंबर

27. मधेपुरा मधेपुरा (4 सीटें)- आलमनगर (SC), बिहारीगंज, मधेपुरा, सिंहेश्वर (SC) – 6 नवंबर

28. पूर्णिया – पूर्णिया (6 सीटें)- कसबा, बनमनखी (SC), रूपौली, धमदाहा, पूर्णिया, बायसी – 11 नवंबर

29. अररिया- अररिया (6 सीटें)- नरपतगंज, रानीगंज (SC), फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी – 11 नवंबर

30. कटिहार – कटिहार (6 सीटें)- बरारी, कोढ़ा, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर 11 नवंबर

31. किशनगंज – किशनगंज (4 सीटें)- ठाकुरगंज, किशनगंज, बहादुरगंज, कोचाधामन (SC) – 11 नवंबर

32. सिवान- सिवान (8 सीटें)- दरौली (SC), रघुनाथपुर, दरौंदा, सिवान, जीरादेई, दरौंदा, महाराजगंज, बड़हरिया – 6 नवंबर

33. गोपालगंज – गोपालगंज (6 सीटें)- कटया, बैकुंठपुर, भोरे (SC), हथुआ, गोपालगंज, कुचायकोट – 6 नवंबर

34. सारण – सारण (8 सीटें)- तरैया, परसा, सोनपुर, छपरा, गरखा (SC), अमनौर, मरहौरा, एकमा – 6 नवंबर

35. वैशाली वैशाली (7 सीटें)- महुआ, लालगंज, वैशाली, पातेपुर (SC), हाजीपुर, राघोपुर, राजापाकड़ – 6 नवंबर

36. समस्तीपुर – समस्तीपुर (10 सीटें)- रोसड़ा (SC), समस्तीपुर, मोरवा, सरायरंजन, उजियारपुर, वारिसनगर, हसनपुर, सखौरा, शिवाजीनगर, बिथान – 6 नवंबर

37. पूर्वी चंपारण – पूर्वी चंपारण (12 सीटें)- गोविंदगंज, केसरिया, चकिया (SC), पिपरा, मढौरा, सुगौली, रक्सौल, मोतिहारी, हरसिद्धि (SC), अरेराज, ढाका, कल्याणपुर – 11 नवंबर

38. पश्चिमी चंपारण – पश्चिम चंपारण (9 सीटें)- बगहा, लौकरिया (SC), रामनगर (SC), नरकटियागंज, बैरिया, चनपटिया, सिमरिया, मैनाटांड़, बेतिया – 11 नवंबर

कुल- 38 जिले – कुल- 243 विधानसभा

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव : थोड़ी देर में तारीख बताएगा चुनाव आयोग…

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...