घाटशिला विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, 11 नवंबर को मतदान, 14 को मतगणना

चुनाव आयोग ने झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 11 नवंबर 2024 को मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी। यह सीट राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी।

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है

  • अधिसूचना जारी: 13 अक्टूबर 2024
  • नामांकन की आखिरी तारीख: 20 अक्टूबर 2024
  • स्क्रूटनी: 22 अक्टूबर 2024
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 24 अक्टूबर 2024
  • मतदान: 11 नवंबर 2024
  • मतगणना: 14 नवंबर 2024

उम्मीदवारों को लेकर मंथन जारी

अब तक NDA और INDIA गठबंधन दोनों ही गुटों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। झामुमो (JMM) ने दावा किया है कि यह सीट INDIA गठबंधन के तहत उनकी है, पर अब तक उम्मीदवार का नाम उजागर नहीं किया गया है। पार्टी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपयुक्त समय पर उम्मीदवार की घोषणा करेंगे।

घाटशिला विधानसभा सीट का राजनीतिक महत्व

घाटशिला विधानसभा सीट, जो एसटी (अनुसूचित जनजाति) आरक्षित सीट है, झामुमो के लिए सहानुभूति और सम्मान से जुड़ी हुई है, वहीं भाजपा के लिए यह सीट वापसी और जनाधार पुनर्निर्माण का प्रतीक मानी जा रही है। 2000 के चुनाव में जहां भाजपा ने 28 में से 14 एसटी सीटें जीती थीं, वहीं अब उसके पास केवल एक एसटी सीट बची है। 2024 में झामुमो और कांग्रेस ने मिलकर 27 में से 27 एसटी सीटों में से 27 पर कब्जा किया।

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img