Ranchi Railway Station Child Missing: रांची रेलवे स्टेशन से अचानक गायब हुआ चार वर्षीय विवान, मां की शिकायत पर जांच शुरू

Ranchi Railway Station Child Missing: रांची रेलवे स्टेशन से गुरुवार सुबह चार वर्षीय बच्चा अचानक लापता हो गया। बच्चा अपनी मां दिलमेत राजवाडे और छह वर्षीय बहन प्रिंसी कुमारी के साथ छत्तीसगढ़ लौटने के लिए रांची पहुंचा था। स्टेशन परिसर में मां जब अंबिकापुर जाने वाले बस स्टैंड की जानकारी लेने के लिए ऑटो चालकों से बात कर रही थीं, उसी दौरान उनका छोटा बेटा विवान कुमार वहां से गायब हो गया।

काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिलने पर मां ने चुटिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति ने उनके बच्चे को उठाकर कहीं ले गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बस स्टैंड का पता पूछने के दौरान गायब हुआ बच्चा

मां के अनुसार, वह दोनों बच्चों और सामान के साथ रांची रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। स्टेशन परिसर में उन्होंने अपना सामान सीढ़ी और एस्केलेटर के पास रखा था। दोनों बच्चों को भी सामान के आसपास खड़ा किया गया था। इसके बाद दिलमेत राजवाडे अंबिकापुर जाने के लिए बस स्टैंड का पता पूछने के लिए आसपास मौजूद ऑटो चालकों के पास चली गईं। इसी दौरान सुबह करीब 8:15 बजे से 8:30 बजे के बीच चार वर्षीय विवान अचानक वहां से गायब हो गया। बच्चे के दिखाई नहीं देने पर मां ने स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका।

Ranchi Railway Station Child Missing:  पति से विवाद के बाद बच्चों के साथ निकली थीं मां

पुलिस के अनुसार, दिलमेत राजवाडे करीब 40 वर्ष की हैं और छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर थाना क्षेत्र स्थित महामाया पारा, वार्ड नंबर 41 की रहने वाली हैं। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को पति राजकुमार राजवाडे के शराब पीकर झगड़ा करने के बाद वह अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई थीं। इसके बाद वह सलेम और फिर आंध्रप्रदेश चली गईं। वहां से वह दोनों बच्चों के साथ दोबारा छत्तीसगढ़ स्थित अपने घर लौट रही थीं। इसी क्रम में गुरुवार को वह रांची पहुंची थीं। रांची रेलवे स्टेशन पर बस स्टैंड की जानकारी लेने के दौरान उनका छोटा बेटा लापता हो गया।

चार साल के विवान की पहचान के लिए पुलिस ने जुटाई जानकारी

लापता बच्चे की पहचान विवान कुमार के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब चार वर्ष बताई गई है। पुलिस को दिए गए विवरण के अनुसार बच्चे का चेहरा चौड़ा और रंग सांवला है। उसके बाल काले और छोटे हैं। बच्चे के सिर के बीच पुराने घाव के कारण एक स्थान पर बाल नहीं हैं। उसकी लंबाई करीब तीन फीट बताई गई है। घटना के समय उसने आसमानी रंग की चेकदार हाफ शर्ट और सफेद रंग की चेकदार हाफ पैंट पहन रखी थी। पुलिस ने बच्चे की पहचान और तलाश के लिए उसके हुलिए से जुड़ी जानकारी को जांच में शामिल किया है।

CCTV फुटेज से बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस

मां की शिकायत के आधार पर चुटिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच की जिम्मेदारी एसआई तेंद्र मिश्रा को सौंपी है। स्टेशन परिसर में लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्चा किस दिशा में गया और उसके लापता होने के समय स्टेशन परिसर में कौन-कौन लोग मौजूद थे। फिलहाल पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है और CCTV फुटेज समेत अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Bokaro Fortuner Accident: बाइक बचाने की कोशिश पड़ी भारी, अनियंत्रित फॉर्च्यूनर नहर में गिरी; दो घायल

Amba Prasad AIBE Exam: पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने पास की...

Amba Prasad AIBE Exam, हजारीबाग: पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने All India Bar Examination (AIBE) की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। परीक्षा पास करने...

Bokaro Fortuner Accident: बाइक बचाने की कोशिश पड़ी भारी, अनियंत्रित फॉर्च्यूनर...

Bokaro Fortuner Accident: तेनुघाट ओपी क्षेत्र के चांपी के पास गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर नहर में...

Bihar Teacher Verification: 27 हजार शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की होगी...

 बिहार में 27 हजार शिक्षकों के CTET, BEd, दिव्यांग, जाति, निवास और विषयवार प्रमाण पत्रों की जांच होगी। फर्जी मिलने पर बर्खास्तगी, FIR और...