मधेपुरा और सारण में पहले चरण में होंगे विधानसभा चुनाव, आज से लागू हुई आदर्श आचार संहिता

मधेपुरा और सारण में पहले चरण में होंगे विधानसभा चुनाव, आज से लागू हुई आदर्श आचार संहिता

मधेपुरा/सारण : चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस बार 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। मधेपुरा जिले की चारों सीटें आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर और मधेपुरा पहले चरण में शामिल हैं, जहां छह नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

DIARCH Group 22Scope News

DM और SP ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर चुनाव संबंधी जानकारी दी

जिलाधिकारी तरनजोत सिंह और पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर चुनाव संबंधी जानकारी दी। डीएम ने बताया कि जिले में कुल 13,61,867 मतदाता हैं, जिनमें 7,11,281 पुरुष, 6,49,379 महिला और 1174 सर्विस वोटर शामिल हैं। नामांकन दाखिल करने की थी 10 से 17 अक्टूबर तक है। नाम वापसी की तिथि 20 अक्टूबर और मतदान की तिथि छह नवंबर है।

सारण जिले में भी पहले चरण में ही होगा मतदान 

वहीं सारण जिले में भी पहले चरण में ही मतदान होगा। इस संबंध में जिलाधिकारी अमन समीर और एसएसपी कुमार आशीष ने संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम और सुरक्षा तैयारियों की जानकारी दी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सारण में कुल 29 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

यह भी देखें :

सारण के 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3,510 मतदान केंद्र बनाए गए हैं

सारण के 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3,510 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 29,06,730 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है। सार्वजनिक स्थलों पर राजनीतिक पोस्टर और बैनर लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। डीएम अमन समीर ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत चुनाव पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाएगा ।

ये भी पढे : तेजस्वी ने किया ट्वीट, कहा- 14 नवंबर की तारीख को कर लें याद

रमण कुमार और मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

राजगीर मलमास मेला 17 मई से, 22 कुंडों में स्नान को...

पटना : पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन नालंदा ने 17 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाले मलमास मेला की तैयारियां पूरी कर...

बालगृह से निकलकर बनेंगे होटल मैनेजर, बैंकिंग प्रोफेशनल और उद्यमी!

पटना : घर-परिवार से बिछड़ चुके बालगृहों के बच्चों और युवाओं को अब आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की जा रही...

‘बिहार में कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही ‘कृषि अवसंरचना कोष’...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 'कृषि अवसंरचना कोष' (AIF) योजना की प्रगति की सराहना करते हुए कहा है...

दानापुर मंडल के कई स्टेशनों व ट्रेनों में एक साथ चला...

भोजपुर : पूर्व मध्य रेलवे का दानापुर मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य...

MLA के सामने ही व्यक्ति हथियारनुमा वस्तु से फायरिंग करते दिखा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के शिकरगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए फायरिंग वीडियो मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img