गया में सात वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार

हैवानियत की इंतहा,सात वर्ष की नाबालिग के साथ बलात्कार

Gaya– हैवानियत की इंतहा, सात वर्ष की नाबालिग के साथ बलात्कार- इंसानियत को शर्मसार करने वाली

एक खबर गया से आई है, जहां हैवानों ने एक सात साल की बच्ची को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया है.

बच्ची की स्थिति काफी नाजुक बतायी जा रही है, फिलहाल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल

के आईसीयू वार्ड में पीड़िता का सगन चिकित्सीय देखरेख में इलाज किया जा रहा है.

बच्ची मौत और जिंदगी के बीच जूझ रही है.

मगघ मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है इलाज

दुष्कर्म की घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

एसएसपी हरप्रीत कौर, एडिशनल एसपी सहित आला अधिकारियों की टीम मगध मेडिकल कॉलेज पहुंच चुके है.

पुलिस अधिकारियों की ओर से इस मामले में कोई अन्य जानकारी नहीं दी जा रही है.

लेकिन जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है.

पुलिस अधिकारी इस बारे में अभी कोई भी जानकारी साक्षा करने से बचते दिख  रहे हैं,

उनकी ओर से कहा जा रहा है कि कोई भी जानकारी साक्षा करने से जांच पर असर पड़ सकता है.

रिपोर्ट- राम मूर्ति 

 

 

 

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...