नाबालिग के साथ घर में घुसकर बलात्कार करने का आरोप, FIR दर्ज

गिरिडीह. जिले के गावां प्रखंड के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ घर में घुसकर बलात्कार करने का मामला सामने में आया है। मामले में नाबालिग के बयान पर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग अपने घर में अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

घर में घुसकर बलात्कार करने का आरोप

घटना 13 अप्रैल की बताई जा रही है। नाबालिग ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी व स्थानीय स्तर पर ममला दबाने के लिए परिजनों पर दबाव बनाया गया। मामले में दोनों पक्षों के बीच पंचायत करके सुलह करने का प्रयास किया गया। लेकिन बात नहीं बनने पर मंगलवार को गावां थाना में आवेदन दिया गया है।

मामले में थाना प्रभारी महेश चंद्र ने कहा कि आवेदन के आधार पर गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

Land Fraud: रांची में जमीन बेचने के नाम पर 35 लाख...

 रांची के बीआईटी मोड़ क्षेत्र में जमीन बिक्री के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच...

Expired Beer Scam: बोकारो में नष्ट करने की जगह दुकान पहुंची...

 बोकारो में नष्ट करने के लिए परमिट ली गई 1500 पेटी एक्सपायर्ड बीयर कथित तौर पर दुकानों तक पहुंच गई। उत्पाद विभाग ने जांच...

Maiya Samman Yojana Update: झारखंड में 6 लाख घटे लाभुक, सत्यापन...

झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की संख्या लगातार घट रही है। सत्यापन के बाद यह आंकड़ा 50 लाख से नीचे जा सकता...