मांडर : घूमने के बहाने नाबालिग को बुलाया, दोस्त समेत सात लोगों ने किया गैंगरेप

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, मांडर इलाके की घटना

रांची : मांडर इलाके में 13 साल की नाबालिग छात्रा से सात लड़कों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी मांडर थाना क्षेत्र के ही हैं। थानेदार ने बताया कि अन्य आरोपी फरार हैं लेकिन उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है।

छात्रा के दोस्त ने रची साजिश

नाबालिग की अपने ही गांव के एक लड़के से दोस्ती थी। पीड़िता अपने दोस्त के झांसे में आकर घूमने गई थी, जहां उसके दोस्त व अन्य छह लोगों ने गैंगरेप किया। घूमने की बात कहकर लड़की का दोस्त उसे सुनसान जगह पर ले गया। जहां पहले से 6 अन्य लड़के मौजूद थे। अन्य लड़कों को देख नाबालिग को संदेह हुआ।

उसने दोस्त से कहा कि वह उसे घर पहुंचा दे। आरोपी ने नाबालिग से रिश्ता बनाने की बात कही, इसका विरोध करने पर अन्य आरोपियों ने भी उसके साथ रेप किया। पीड़िता छोड़ देने की विनती करती रही लेकिन दरिंदों ने एक नहीं सुनी और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।

नाबालिग से रेप के आरोपी को 12 साल की सजा, कोर्ट ने दो साल बाद सुनाया फैसला

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...