चल यार धक्का मार, बंद है मोटर कार- हाल समस्तीपुर पुलिस का

चल यार धक्का मार, बंद है मोटर कार- हाल समस्तीपुर पुलिस का

Samastipur– चल यार धक्का मार, बंद है मोटर कार राजेश खन्ना पर फिल्माया गया यह लोकप्रिय गीत तो

आपने जरुर सुना होगा, पर यही गीत दलसिंहसराय थाना पुलिस की हकीकत बन गयी है.

शातिर अपराधी अपराध को अंजाम देकर फुर्र हो जाते है और पुलिस उसका पीछा करने के बजाय पुलिस गश्ती

गाड़ी को धक्का मारती नजर आती है. लेकिन पुलिस की गाड़ी है कि स्टार्ट होने का नाम ही नहीं लेती,

इसके बाद राह चलते राहगीरों को पकड़ा जाता, उनसे गश्ती गाड़ी को धक्का लगाने का अनुरोध किया जाता है,

उसके बाद किसी प्रकार गाड़ी स्टार्ट तो हो जाती है, लेकिन सवाल यह है कि क्या अपराधी पुलिस की गश्ती गाड़ी स्टार्ट

होने का इंतजार करते रहेंगे.

शायद यही कारण है कि इस थाना क्षेत्र में लगातार अपराधी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है.

इस थाना क्षेत्र में लूट, हत्या, छिनतई की कई घटनाएं हो चुकी है.

अभी ताजा मामला है उत्सर्ष स्मॉल फाइनांस बैंक में लूट का, जब पांच की संख्या में आए अपराधियों

ने पांच मिनट के अन्दर बैंक को खाली कर दिया और बड़ी ही आराम से 9 लाख की राशि अपने साथ लेकर चलते बने.

लेकिन पुलिस अपराधियों को पीछा करने के बजाय अपनी गश्ती गाड़ी स्टार्ट करती नजर आयी.

 

रिपोर्ट- सुनील कुमार

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...