मोतिहारी में शराब माफिया और पुलिस के बीच हुई जमकर धक्का-मुक्की

मोतिहारी : मोतिहारी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शराब माफिया और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। गुप्त सूचना के आधार पर सुगौली थाना क्षेत्र के पंजीआरवा पंचायत में पुलिस शराब माफियाओं के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी। लेकिन शराब तस्करों ने ही पुलिस से धक्का-मुक्की कर शराब माफिया को छुड़ा ले गए। शराब माफिया संजय पासवान मौके से धक्का-मुक्की कर फरार हो गए।

वहीं सुगौली पुलिस ने मौके से 30 लीटर देशी शराब बरामद कर शराब माफिया को पकड़ ली थी। लेकिन सुगौली पुलिस शराब बेचने वाले तस्कर को पकड़ नहीं सकी। पुलिस की टीम में महज एक दारोगा और पांच चौकिदार के भरोसे शराब तस्कर को पकड़ने गई थी। पिछले दिनों इन्हीं इलाके में देशी शराब के ड्रम में डूबने से बच्चे की मौत हुई थी।

यह भी पढ़े : ऑटो में पुलिस की गाड़ी ने मारी टक्कर, दो छात्रा सहित चार लोग जख्मी

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...