तेजस्वी की आवास पर चल रही महागठबंधन की बैठक खत्म, कल होगा सीटों का ऐलान, सहनी डिप्टी CM पर अड़े

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। अब सबकी नजर एनडीए और महागठबंधन की सीट शेयरिंग पर है। दोनों गठबंधन में बैठकों का दौर जारी है। सूत्रों की माने तो महागठबंधन में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल हो चुकी है। आज यानी थोड़ी देर पहले बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की आवास पर महागठबंधन की बैठक हो रही थी जो कि खत्म हो गई है। बैठक में महागठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता मौजूद रहे।

Goal 7 22Scope News

मुकेश सहनी ने बताया- सीट शेयरिंग को लेकर इंटरनल सेटल है

बैठक के बाद विकासशील इंसान पार्टी (VIP) चीफ मुकेश सहनी ने बताया कि सीट शेयरिंग को लेकर इंटरनल सेटल है। कल यानी आठ अक्टूबर की शाम तक आप लोगों को निमंत्रण भेज देंगे। सीट शेयरिंग का ऐलान करेंगे। सीएम कौन होगा, डिप्टी सीएम कौन होगा सब साफ कर देंगे।

यह भी देखें :

सहनी बोले- कल शाम हो सकता है सीटों का ऐलान

वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा है कि जब साढे़ तीन साल पहले बीजेपी ने हमारे विधायकों को खरीदकर हमें सरकार से बेदखल किया था, तब हमारा संकल्प बीजेपी को हराना और उन्हें सरकार से बेदखल करना था। इसलिए हम पिछले साढ़े तीन साल से तैयारी कर रहे हैं। हम महागठबंधन के सहयोगी के रूप में मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेंगे। बिहार में कभी नीतीश कुमार एक फैक्टर थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। सीट बंटवारे पर सब कुछ अंदर ही अंदर तय हो चुका है। शायद कल शाम हम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देंगे।

यह भी पढ़े : राजेश राम ने कहा- मुख्य न्यायाधीश पर नहीं, भारत के संविधान पर हमला

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...