कांग्रेस के बयान से फंसा महागठबंधन के सीएम फेस का पेंच, मुश्किल होती दिख रही है तेजस्वी की राह

कांग्रेस के बयान से फंसा महागठबंधन के सीएम फेस का पेंच, तेजस्वी की राह मुश्किल होती दिख रही है 

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ में बिहार में चुनावी मौसम में गरमाहट आ गई है। दोनों गठबंधन दल सीट शेयरिंग पर अंडरस्टैडिग बनाने के फिराक में हैं। एनडीए ने जहां नीतीश कुमार को ही अपना सीएम फेस प्रोजेक्ट किया है। वहीं राजद ने तेजस्वी को सीएम चेहरा बताया है। कांग्रेस और राजद में सीटों को लेकर जद्दोजहद की स्थिति है। हांलाकि कांग्रेस नेता उदित राज के ताजा बयान से महागठबंधन में सीएम फेंस को लेकर पेंच फंसता दिख रहा है।

Goal 7 22Scope News

मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री के पद से कोई समझौते नहीं करने की बात कही है

गौरतलब हो कि वीआईपी नेता मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री के पद से कोई समझौते नहीं करने की बात कही है। मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी जो 2020 में एनडीए के साथ थी अब महागठबंधन में 60 सीटों की मांग कर रही है। जिनमें से अधिकांश राजद और कांग्रेस की पारंपरिक सीटें हैं। यही कारण है कि तेजस्वी यादव के लिए संतुलन साधना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस की तरफ से तेजस्वी के सीएम फेस को खारिज करने की कोशिशें हुई हैं। कांग्रेस नेता उदित राज ने एक बार फिर से कुछ ऐसी ही टिप्पणी कर दी है।

DIARCH Group 22Scope News

उदित राज ने भी किया इनकार

उदित राज ने भी तेजस्वी को सीएम कैंडिडेट बनाने की आशंकाओं को खारिज कर दिया। उदित राज से जब पूछा गया कि क्या महागठबंधन तेजस्वी यादव को सीएम चेहरा घोषित करेगा। इस पर उदित राज ने कहा कि वह राजद के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा हो सकते हैं, लेकिन इंडिया ब्लॉक का सीएम फेस सामूहिक रूप से तय किया जाएगा।

oo 22Scope News

किसी भी पार्टी का कोई भी समर्थक ऐसा कर सकता है – उदित राज

राजद द्वारा तेजस्वी को सीएम उम्मीदवार घोषित करने पर टिप्पणी करते हुए उदित राज ने कहा कि देखिए किसी भी पार्टी का कोई भी समर्थक ऐसा कर सकता है। लेकिन इंडिया ब्लॉक का उम्मीदवार अभी तक तय नहीं हुआ है। देखते हैं कांग्रेस मुख्यालय इस पर क्या फैसला करता है। अभी कुछ हफ्ते पहले की तेजस्वी ने कहा था कि बिना सीएम फेस घोषित किए महागठबंधन चुनाव नहीं लड़ेगा।

यह भी देखें :

2 बार डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी

तेजस्वी यादव के बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र हैं। उनकी माता राबड़ी भी सीएम रह चुकी हैं। खुद तेजस्वी दो बार के डिप्टी सीएम हैं। 2020 में राजद को मिलने वाली 75 सीटों का श्रेय भी तेजस्वी को ही दिया जाता है। हालांकि कांग्रेस लगातार तेजस्वी को सीएम बनाने की संभावना से मुंह मोड़ते दिखी है। खुद राहुल गांधी ने इस सवाल को टाल दिया था, जबकि उस वक्त तेजस्वी उनके बगल में ही बैठे थे। राहुल ने इस सवाल का गोलमटोल जवाब दिया था और कहा था कि इंडिया ब्लॉक के सहयोगी दल बिना किसी तनाव के काम कर रहे हैं। हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और नतीजे अच्छे होंगे।

ये भी पढ़े : बिहार चुनाव 2025 : सीट शेयरिंग पर माथापच्ची के बीच 1.77 करोड़ जेन-जी वोटर बना सकते हैं ‘किंगमेकर’

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...