कांग्रेस के कन्हैया ने कर दिया कंफर्म, यह नेता होगा महागठबंधन का सीएम फेस

पटना: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग और सीएम फेस को लेकर लगातार खींचतान जारी है। एक तरफ जहां राजद समेत अन्य सहयोगी दल तेजस्वी को सीएम फेस मान रही है तो दूसरी तरफ बिहार कांग्रेस की मौजूदा नेतृत्व लगातार तेजस्वी को सीएम फेस मानने को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा कर रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने बिहार के नेतृत्व में बड़ा फेर बदल किया है तो कई केंद्रीय नेताओं को भी बिहार की कमान सौंपी है।

बिहार में कांग्रेस के चर्चित युवा नेता कन्हैया कुमार भी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं और वे अलग तरीके से युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित करने में लगे हुए हैं। एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कन्हैया ने बिहार में सीएम फेस को लेकर बड़ी बात कही। कन्हैया ने बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरा के सवाल पर कहा कि तेजस्वी के नाम पर कहीं कोई भ्रम या विवाद नहीं है। जाहिर है जिस पार्टी के पास अधिक सीटें होंगी उसी दल का नेता सीएम बनेगा। हमारे गठबंधन में राजद सबसे बड़ी पार्टी है तो फिर निश्चित है कि राजद के नेता ही इस पद पर बैठेंगे।

यह भी पढ़ें – राजधानी पटना के निबंधन कार्यालय में चली गोली, जब पुलिस पहुंची तो…

कन्हैया ने बात करते हुए कहा कि महागठबंधन में सभी दल एक समान हैं और कोई बड़ा छोटा नहीं है। चुनाव जीतने के लिए सभी को एक साथ आना होगा और यह सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। इस दौरान कन्हैया ने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा लोगों का ध्यान असली मुद्दे से भटकाने की कोशिश में लगी है। बिहार का असली मुद्दा बेरोजगारी, पलायन, पेपर लीक और अपराध नियंत्रण है लेकिन भाजपा अलग अलग मुद्दों को छेड़ कर लोगों का ध्यान भटका रही है। उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आएगी और बिहार में बदलाव की बयार चल रही है और महागठबंधन की ही सरकार बनेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  इंसान ही नहीं मछलियों को भी मिलता है मैटरनिटी लीव, बिहार के इस जिले में आदेश जारी…

Goal 6 22Scope News

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

Jamui Industrial Investment: जमुई में औद्योगिक विकास की बड़ी तैयारी, चकाई...

Jamui Industrial Investment: बिहार के जमुई जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री...