स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ जांच में 24,650 रूपये का जुर्माना, नाबालिग चालकों पर सख्ती

Gumla: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूल बसों, मैक्सी कैब, टेम्पो और निजी बसों की बारीकी से जांच की गई। टीम ने वाहनों के फिटनेस, इंश्योरेंस, टैक्स, परमिट और फर्स्ट एड बॉक्स जैसे आवश्यक दस्तावेजों की वैधता की जांच की। इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल ने किया। जिसमें मोटर यान निरीक्षक प्रदीप तिर्की, प्रणय कांशी, त्रिभुवन नाथ निराला और अन्य अधिकारियों की टीम शामिल रही।

परिवहन विभाग ने वसूला जुर्माना :

जांच के दौरान कई वाहनों में नियमों की गंभीर अनदेखी सामने आई। कुछ चालकों के खिलाफ ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के मामले दर्ज किए गए, जबकि कई वाहनों में सुरक्षा उपकरणों और वैध कागजातों की कमी पाई गई। परिवहन विभाग ने मौके पर ही 24,650 रुपये (चौबीस हजार छह सौ पचास रुपये) का जुर्माना वसूल किया।

नाबालिग चालकों पर कड़ा रुख :

जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने कहा कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी छात्र बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के स्कूल आने-जाने के लिए वाहन न चलाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और जिले में सुरक्षित यातायात संस्कृति स्थापित करने की दिशा में एक निरंतर प्रयास है। भविष्य में ऐसे अभियानों को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

रिपोर्टः अमित

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...